औरैया26अक्टूबर*स्मार्टफोन पाकर खिल उठे छात्र छात्राओं के चेहरे
औरैया जनपद के सहार ब्लॉक अंतर्गत धुपकरी ग्राम पंचायत के रामसेवक राममूर्ति देवी महाविद्यालय पुर्वा भग्गा धुपकरी में आज उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना स्मार्ट फोन/टेबलेट के अंतर्गत युवाओं को फोन वितरित किए गए। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती गीता शाक्य जी ने सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक श्री प्रेम नारायण राजपूत ने राज्यसभा सांसद श्रीमती गीता जी का माल्यार्पण कर चाँदी का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत किया तदोपरांत राज्यसभा सांसद जी ने विद्यालय लिस्ट के अनुसार छात्र छात्राओं को फोन वितरित किए।
इस अवसर पर सांसद महोदया ने अपने सम्बोधन में छात्राओं से सम्बंधित अपनी पुरानी यादें भी छात्र जीवन की तरोताजा की। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जो बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ का नारा दिया उसी क्रम में कोरोना काल मे छात्रों को पढ़ने में जो दिक्कतें हुई उसे मद्देनजर रखते हुए प्रधानमंत्री जी ने बच्चों को स्मार्टफोन वितरित करने का संकल्प लिया था उसी के क्रम में बच्चों को स्मार्ट फोन वितरित किए गए।
प्रधानमंत्री जी ने राजनीति में महिलाओं को बढ़ चढ़कर हिस्सा दिया उसी का ये परिणाम है जो मैं एक औरैया जनपद से राज्यसभा की सदस्य बनी। माननीय प्रधानमंत्री जी ने महिलाओं को बेटियो को बराबरी का स्थान दिया है।

More Stories
मथुरा 26 मार्च 26* नवरात्रि के पावन पर्व पर mission Shakti*के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु दिशा निर्देश
मथुरा 26 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध गांजा 500 ग्राम के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
लखनऊ 26 मार्च 26*मुख्यमंत्री ने पेट्रोल और रसोई गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर बयान दिया,