कानपुर20अक्टूबर*हाजी मुश्ताक सोलंकी की स्मृति में कर्नलगंज में निशुल्क मोतियाबिंद नेत्र शिविर
कानपुर।
हाजी मुश्ताक सोलंकी की स्मृति में पहलवान गुझिया वाला कर्नलगंज में निशुल्क मोतियाबिंद नेत्र परीक्षण आपरेशन शिविर २२अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है शिविर के प्रबंधक हाजी मोहम्मद अहमद गुड्डू विधायक हाजी इरफान सोलंकी ने बताया कि शिविर में आंखों से पानी आना धुंधला दिखाई देना आंखों में तिरछा पन भैंगापन मधुमेह,नाखूना, नासूर, मोतियाबिंद का नेत्र परीक्षण कर मोतियाबिंद के चिन्हित मरीजों का फेंको विधि से विना टांका बिना चीरा के लेन्स प्रत्यारोपण कर दवा चश्मा वितरण किया जाएगा । विधायक सोलंकी ने बताया कि २७,२८ अक्टूबर को पुनः पहलवान गुझिया वाला कर्नलगंज में तथा २९,३० व१नवम्बर को जच्चा-बच्चा नगर निगम मेटरनिटी सेंटर ग्वालटोली थाने के पीछे कानपुर नगर में नेत्र रोगियों की जांच कर मोतियाबिंद का ऑपरेशन २नवम्बर को कनिका हास्पीटल हर्ष नगर में होगा शिविर प्रबन्धक हाजी मोहम्मद अहमद गुड्डू ने बताया कि मरीज अपनी दो फोटो आधार कार्ड पहचान पत्र आयुष्यमान कार्ड राशनकार्ड की छाया प्रति के साथ शिविर स्थल पर ८७६५५९३८०१,८००५२१७६४१आकर तुरन्त पंजीकरण कराएं।

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*