झांसी 20 अक्टूबर 2022।ग्रामीण अंचल के तीन होनहार नौ जवानों ने किया घाटकोटरा ग्राम का नाम रोशन।
मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत घाटकोटरा के तीन नौजवान होनहारों ने पुलिस विभाग में एसआई की परीक्षा उत्तीर्ण कर लेने से गांव का नाम रोशन करने से आसपास के क्षेत्र के ग्रामों में जोरों से चर्चा चल रही है कि होनहार हो तो ऐसे। मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम घाटकोटरा निवासी तीन होनहार छात्रों ने पुलिस विभाग में एसआई की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर अपने माता-पिता का नाम रोशन कर ग्राम को भी गौरवान्वित किया है। जिसकी चर्चा क्षेत्र के होनहारों की लग्न, मेहनत की तारीफ की जा रही है। ग्राम घाटकोटरा निवासी किसान हीरा सिंह ने बताया कि सबसे छोटे पुत्र योगेंद्र सिंह परिहार ने पुलिस विभाग में एसआई की परीक्षा में सफलता प्राप्त की बच्चे की शुरुआती पढ़ाई गांव में हुई इसके बाद वह मध्य प्रदेश के नौगांव में 12 से तथा स्नातक झांसी से की है। वही किसान सुरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि पुत्र क्रपेंद्र सिंह की भी पढ़ाई ग्राम घाटकोटरा के नरसिंह बाल विद्या मंदिर से शुरू हुई उसके बाद चरखारी में 12 वीं एवं स्नातक की पढ़ाई इंदौर से की। इसी प्रकार से तीसरे छात्र जिनके पिता बृजेश कुमार श्रीवास शिक्षा विभाग बंगरा में लिपिक पद पर कार्यरत हैं उनके पुत्र दीपक श्रीवास की शुरुआती पढ़ाई मऊरानीपुर के क्रिस्चियन स्कूल के अलावा झांसी से इंटर और स्नातक दिल्ली से किया। तीनों होनहार छात्रों ने एसआई की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर गांव व तहसील का नाम रोशन किया है वही तीनों होनहार छात्रों के घर में बधाई देने बालों का तांता लगा है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।
More Stories
पूर्णिया बिहार 20 अक्टूबर2026 *सितारों की तरह जगमगाया इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल: पूर्णिया
पूर्णिया बिहार20अक्टूबर26* विजय दशमी पर यूपी आजतक परिवार की ओर से देशवासियों को सत्य और धर्म की जीत का महासंदेश*
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर 26* सीमांचल का चमकता सितारा बुझा,जलील मस्तान साहब का जाना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी निजी क्षति- पप्पू यादव