March 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 19 अक्टूबर ब्रेकिंग न्यूज़ upaajtak से

औरैया 19 अक्टूबर ब्रेकिंग न्यूज़ upaajtak से

[10/19, 6:07 PM] Ram Prakash Upaajtak: *तालाब में जाने वाले पानी को प्रधान ने रास्ता मोड़ स्कूल भूमि व चारागाह में डलवाया*

*मजदूरों की जगह जेसीबी से खुदवाया नाला पीड़ित ग्रामीणों ने की शिकायत*

*बिधूना,औरैया।* ग्राम पंचायत कल्यानपुर जागू के गांव पुर्वा मुले के तालाब में जाने वाले गांव के पानी को प्रधान ने मनमाने तरीके से रास्ता बदलवाकर मनरेगा मजदूरों के स्थान पर जेसीबी से नाला बनवा कर गदां पानी परिषदीय स्कूल व चारागाह की भूमि में डाल दिया गया है। स्कूल में पानी भरने से स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। पीड़ित ग्रामीणों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर मामले की जांच करा कर गांव का जल निकाल पुनः तालाब में कराए जाने की मांग की है।
विकासखंड बिधूना की ग्राम पंचायत कल्यानपुर जागू के ग्राम पुर्वा मुले के तालाब में लंबे अर्से से गांव के पानी का जल निकास था किंतु पिछले पंचवर्षीय के तत्कालीन प्रधान द्वारा मनमाने तरीके से गांव के पानी का जल निकास तालाब से हटाकर चारागाह की भूमि करने का प्रयास किया गया था जिस पर ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की गई थी और इस शिकायती पत्र पर उस समय के पूर्व एवं इस समय के मौजूदा प्रधान बलदेव सिंह द्वारा भी हस्ताक्षर किए गए थे किंतु अब मौजूदा प्रधान बलदेव सिंह द्वारा अपने कार्यकाल में पुनः तालाब में जाने वाले पानी का निकास मोड़ कर मनरेगा मजदूरों के स्थान पर जेसीबी मशीन से आनन-फानन गांव के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय के बगल में चारागाह की भूमि पर पानी डाल दिया गया है। आनंद बाबू, रामवीर, अवधेश कुमार, रविंद्र सिंह, प्रहलाद कुमार, शिव नारायण, विपिन, मनोज, अवनीश राजपूत, रतीराम, जगदीश व सुरेश आदि ग्रामीणों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व जिलाधिकारी को भेजे शिकायती पत्रों में कहा है कि प्रधान द्वारा मनमाने तरीके से जल निकास रास्ता बदला गया है, जिससे यह गंदा पानी स्कूल परिसर में भरने से स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की है कि प्रधान द्वारा पहले तालाब में जाने वाले जल निकास के नाम पर सरेआम जल निकास के जमीनी धरातल से लगभग डेढ़ फीट ऊंचा नाला बनवाया गया था ताकि यह पानी तालाब में ना जा सके और इसके नाम पर भी सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया था और अब जेसीबी से बनाए गए दूसरे नाले के नाम पर भी धन के दुरुपयोग होने की प्रबल आशंका है। पीड़ित ग्रामीणों ने जल्द मामले की जांच करा कर समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।
[10/19, 6:08 PM] Ram Prakash Upaajtak: *पट्टे की भूमि पर दबंगों ने जमाया कब्जा शिकायत पर भी नहीं हुई सुनवाई*

*एसडीएम के मुकदमा पंजीकृत करने के निर्देश पर भी नहीं हुई कार्रवाई*

*बिधूना,औरैया।* उडेलापुर गांव की महिला के पट्टे की भूमि पर दबंगों ने जबरन कब्जा कर लिया है। पीड़िता द्वारा उप जिलाधिकारी से की गई शिकायत पर कोतवाल को आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था किंतु अर्सा बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है पीड़िता कार्रवाई की मांग को लेकर दर-दर भटक रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उड़ेलापुर निवासी सुशीला देवी पत्नी राकेश कुमार ने उप जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसे भूमि संख्या 351 में पट्टा दिया गया था जिस पर उसे कब्जा भी मिल गया था किंतु जगदीश पुत्र धनीराम उसकी पत्नी अतरश्री व जगदीश के पुत्र ने दबंगई के बल पर मेंड तोड़कर उसकी भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया है। कब्जा छुड़वाने पर उपरोक्त दबंग गाली गलौज मारपीट पर आमादा हो रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर उप जिलाधिकारी द्वारा कोतवाल बिधूना को मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था इसके बावजूद अर्सा बीत जाने के बावजूद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़िता द्वारा पिछले दिनों मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी किंतु इसके बाद भी अधिकारियों ने कोई कार्यवाही नहीं की है। पीड़ित महिला शिकायतों का पुलिंदा लादे कार्रवाई की गुहार लगाती अधिकारियों के कार्यालयों में भटक रही है लेकिन आज तक किसी के कानों पर जूं नहीं रेंगी है।
[10/19, 6:08 PM] Ram Prakash Upaajtak: *आतिशबाजी माफियाओं ने बिधूना नगर को बैठाया बारूद के ढेर पर*

*बारुद का भंडारण बड़े हादसे की आशंका लोग भयभीत पुलिस प्रशासन साधे चुप्पी*

*बिधूना, औरैया।* दीपावली त्यौहार के सन्निकट आते ही आतिशबाजी माफियाओं ने नगर में अवैध बारुद का भंडारण तेजी से शुरू कर दिया है। नियम कानून को ठेंगा दिखाते हुए बारूद के हो रहे भंडारण के बावजूद पुलिस प्रशासन इस ओर से चुप्पी साधे हुए हैं जिससे आतिशबाजी माफियाओं के हौसले बुलंद हैं, वही बारूद के ढेर पर बैठे बिधूना नगर में किसी भी समय किसी बड़े हादसे की आशंका से लोग बेहद भयभीत हैं।
दीपावली के त्यौहार पर बारूद से भारी मुनाफा कमाने की मंशा सजोए बैठे तमाम आतिशबाजी माफियाओं ने पुलिस प्रशासन के साथ फायर ब्रिगेड आदि संबंधित अधिकारियों से सांठगांठ बनाकर आतिशबाजी बिक्री के अस्थाई लाइसेंस आनन फानन हासिल कर लिए हैं जबकि लाइसेंस लेने वालों द्वारा पालन किए जाने वाले निर्धारित नियमों की भी सरेआम अधिकारियों की आंखों तले धज्जियां उड़ाई जाती नजर आ रही हैं। इस आतिशबाजी की बिक्री के लिए कस्बों के बाहर खुली जगह में भीड़भाड़ से दूर पानी के नजदीक व अग्निशमन उपकरणों के साथ व्यवस्था निर्धारित है किंतु इसके बावजूद बिधूना नगर की सड़कों गलियों भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जगह जगह निर्धारित नियमों को धता बताते हुए सरेआम आतिशबाजी बिक्री होती नजर आ रही है। घनी आबादी एवं भीड़भाड़ वाले बाजारों में आतिशबाजी की बिक्री होने एवं आतिशबाजी माफियाओं के गोदामों में बड़े पैमाने पर बारूद आतिशबाजी का भंडारण होने से बारूद के ढेर पर बैठे बिधूना नगर में किसी बड़े हादसे की आशंका को लेकर लोग बेहद भयभीत है। ऐसा नहीं है कि इस बारूद के भंडारण की जानकारी पुलिस प्रशासन को नहीं है बल्कि यह सब जानते हुए भी वह चुप्पी साधे हुए हैं। जनचर्चा तो आम यह है कि सुविधा शुल्क के बल पर नियमों की अनदेखी करते हुए अधिकारियों द्वारा आतिशबाजी माफियाओं को अस्थाई आतिशबाजी बिक्री के लाइसेंस आनन-फानन जारी कर दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन उदासीनता के चलते आतिशबाजी माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और वह बेखौफ होकर धंधे को अंजाम देने में लगे हुए हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर उपजिलाधिकारी लवगीत कौर ने बताया है कि नियम विरुद्ध किसी भी कीमत पर अवैध आतिशबाजी की बिक्री नहीं होने दी जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Taza Khabar