दिल्ली14अक्टूबर*पीएम नरेंद्र मोदी ने बीएसएनएल को दे दी मर्जर को मंजूरी*
दिल्ली :-बीएसएनएल के मर्जर पर बड़ा अपडेट आया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीएसएनएल के मर्जर को मंजूरी दे दी है. कैबिनेट कमिटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स (CCEA) को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है. दरअसल, पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की बैठक में ये फैसले हुए. कैबिनेट ने भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के रिवाइवल के लिए 1.64 लाख करोड़ रुपये के रिवाइवल पैकेज को मंजूरी दी. यानी अब बीएसएनएल का जल्दी ही विलय हो जाएगा.
*आपको क्या मिलेगा फायदा?*
गौरतलब है कि इस मर्जर से अब देशभर में बिछे BBNL के 5.67 लाख किलोमीटर के ऑप्टिकल फाइबर का पूरा कंट्रोल बीएसएनएल हाथों में आ जाएगा. इसके लिए सरकार अगले तीन साल में BSNL के लिए 23,000 करोड़ रुपये का बॉन्ड जारी करेगी. वहीं सरकार MTNL के लिए 2 साल में 17,500 करोड़ रुपये का बॉन्ड जारी करेगी. केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया, ‘सरकार ने बीएसएनएल के रिवाइवल के लिए 1,64,156 करोड़ रुपये का रिवाइवल पैकेज को मंजूरी दी. इससे टेलीकॉम कंपनी को 4G में अपग्रेड करने में मदद मिलेगी.’

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*