औरैया 09 अक्टूबर *कच्ची दीवाल गिरने से एक महिला व दो बकरियों की मौत, तीन गम्भीर रूप घायल*
*प्राकृतिक आपदा से हुई मौत स्वजनों में मचा कोहराम रो- रोकर बुरा हाल*
*दिबियापुर,औरैया।* थाना क्षेत्र प्लास्टिक सिटी चौकी के अंतर्गत चमरौआ गांव में रविवार दोपहर को बारिश से कच्ची दीवार ढह गई। कच्चे मकान के नीचे बैठे राजेन्द्री उम्र (60) वर्ष पत्नी बाबूराम निवासी तरीन थाना फफूँद की मलबे में दबने से मौके पर मौत हो गई, और सचिन पुत्र नंद किशोर, बबली पत्नी नंद किशोर, एवं शिवानी पुत्री नंद किशोर गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बंधी दो बकरियों की भी मलवे में दबने से मौत हो गयी। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से पचास शैय्या अस्पताल दिबियापुर में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनका इलाज जारी है। मौत से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।रविवार दोपहर तेज बारिश होने लगी। कुछ देर के बाद बारिश की वजह से कच्ची दीवार कमजोर हो गई और भर भराकर गिर गई। इसके नीचे चार लोग दब गये। हादसे के बाद कोहराम मच गया। सूचना पाकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद स्वजनों की मदद से मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक अपने भतीजे की गोद भराई में अपने मायके आयी राजेन्द्री कि मौत हो गई।ग्रामीणों ने घायलों को एम्बुलेंस से दिबियापुर अस्पताल भेजा। सूचना पाकर डीएम प्रकाशचंद्र श्रीवास्तव, एसपी चारु निगम ,एडिशनल एसपी शिष्य पाल सिंह, सीओ सदर सुरेंद्रनाथ, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार , लेखपाल और चौकी इंचार्ज मेवालाल मौके पर पहुंच गये। मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है।
More Stories
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,
हरिद्वार16 अक्टूबर 26*अर्धकुंभ की तैयारियों पर संतों का मंथन, स्वामी गोपाल गिरि से मिले कालूराम जयपुरिया
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर26 पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो दिन में 211 वारंट का निष्पादन