रायबरेली07अक्टूबर*कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित
महराजगंज/ रायबरेली
आगामी बारावफात के त्यौहार के मद्देनजर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी राम किशोर सिंह ने की बताते चलें कि 9 अक्टूबर को होने वाले बारा वफात के त्यौहार के मद्देनजर आज कोतवाली परिसर में सम्रात लोगों की एक पीस कमेटी का आयोजन किया गया जिसमें मौजूद क्षेत्राधिकारी राम किशोर सिंह ने उपस्थित मौलानाओं व संभ्रांत लोगों से कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखें तथा बारावफात का जुलूस सरकारी गाइडलाइंस नियमों के अनुसार मनाए तथा जुलूस निकाले जुलूस के दौरान ज्यादा तेज आवाज के लाउडस्पीकर न लगाए जाए जिससे कस्बा सहित क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे वहीं मौजूद तेजतर्रार कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने उपस्थित संभ्रांत लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी पुलिस का सहयोग करें हम सभी आपका सहयोग करेंगे बारा वफात के त्यौहार पर निकलने वाले जुलूस पर पुलिस प्रशासन चप्पे-चप्पे पर मौजूद रहेगा तथा शासन के निर्देशानुसार शासन की गाइड लाइन का पालन करें इस मौके पर एसआई बीरेंद्र यादव, एस आई आशीष मलिक, एसआई रामफल मिश्रा, एसआई नदीम अशरफ, हेड कांस्टेबल संजीत यादव ,मौलाना अतीकउर रहमान हाजी जिया उल हक प्रधान प्रतिनिधि रिंकू चौधरी, मुमताज अहमद राहुल वर्मा, सभासद विजय धीमान ,हामिद कोटेदार, अब्दुल मोबिन, बिलाल अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
नई दिल्ली30जुलाई26*पूर्व बस ड्राइवर के घर 28 करोड़ कैश,15kg सोना मिला नोट गिनते-गिनते 5 मशीनें खराब हुईं,
गाजीपुर30जुलाई26* समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
मथुरा 30 जुलाई 26 कोसीकला क्षेत्रअंतर्गत पुलिस चौकी कोटवन कट के पास दो बसें आपस में टकराई*