पंजाब03अक्टूबर*नशा बेचने वालों व लूटपाट करने वाले आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : डीएसपी कैलाश चंद्र शर्मा
अबोहर, 03 अक्तूबर (शर्मा/सोनू/चुघ/जगदीश शर्मा/सुरेन्द्र शर्मा): अबोहर में डीएसपी के पद पर पद्भार संभालते ही डीएसपी कैलाश चंद्र ने कहा कि इलाके में नशा तस्करों व लूटपाट करने वाले आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा चाहे वह किसी भी पार्टी से संबंध रखते हों। उन्होंने मैडीकल संचालकों व लोगों से अपील की है कि पुलिस का सहयोग करें। यदि आपके इलाके में कोई नशा तस्करी करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने मेडीकल संचालकों से अपील की है कि खाली सिरंज किसी को भी न बेचें। यदि किसी नशेड़ी की टीका लगाने से मौत हो जाती है तो मैडीकल संचालक को भी नहीं बख्शा जायेगा। उन्होंने गांव के सरपंचों व पंचों से भी पंजाब को नशामुक्त करने में सहयोग करने की अपील की है।
फोटो:5, जानकारी देते डीएसपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*यूपी में 200+ दरोगाओं का इंस्पेक्टर बनने का रास्ता साफ
सहारनपुर 24 अक्टूबर 26*घर में घुसकर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार….
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*UP PET परीक्षा को लेकर CM योगी के सख्त निर्देश, करीब 37 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल