पंजाब 02 अक्टूबर *मोबाईल छीनने वाला एक आरोपी काबू, तीन फरार
अबोहर, 02 अक्तूबर (शर्मा/सोनू/चुघ/जगदीश शर्मा/सुरेन्द्र शर्मा):फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर कैलाश चंद शर्मा द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के सहायक एसएचओ सर्बजीत सिंह, एएसआई सुखविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गली नं. 12-13 से मोबाईल छीनने वाले गैंग के एक सदस्य संजीव पुत्र सुरिंद्र सिंह वासी पक्का सीडफार्म को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रमांड पर भेज दिया। रिमांड के दौरान संजीव से 1 मोबाईल बरामद किया है जबकि उसके तीन साथी फरार बताये जा रहे हैं। डीएसपी कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा। लूटपाट करने वाले व नशा तस्करों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। नगर थाना पुलिस ने मनोज कुमार पुत्र सेवालाल वासी गली नं. 17 बड़ी पौड़ी नई आबादी अबोहर से इन युवकों ने मोबाईल छीना था। पुलिस ने मनोज कुमार के बयानों पर मामला दर्ज किया था।
फोटो:6, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 29 मई 26 *पूर्णिया में एसटीएफ की सूचना पर बड़ी कार्रवाई, 44 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 29 मई 26 *30 मई अंतिम तारीख: पेंशन के लिए जीवन प्रमाणीकरण युद्धस्तर पर, 54,959 लाभुक अब भी बाकी*
बांदा 29 मई 26*तूफान का कहर मुरवल गांव में सोलर पैनल टूटा, किसान की सिंचाई ठप*