पंजाब 02 अक्टूबर *4 अक्टूबर को होगा शहीद भगत सिंह के ऐतिहासिक स्मारक का लोकार्पण
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे शहीद भगत सिंह के भांजे प्रो. जगमोहन सिंह
शहीद से जुड़े इतिहास की जानकारी देंगे इतिहासकार डा. एम.एम. जुनेजा
अबोहर, 02 अक्तूबर (शर्मा/सोनू/चुघ/जगदीश शर्मा/सुरेन्द्र शर्मा): शहर के हृदयस्थल पर स्थापित किए गए शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह स्मारक के कायाकल्प का कार्य मुकम्मल हो चुका है और 4 अक्टूबर मंगलवार को सुबह सवा 11 बजे शहीद भगत सिंह के भांजे प्रोफेसर जगमोहन सिंह के कर कमलों से इस क्रांतिकारी की प्रतिमा का लोकार्पण किया जाएगा। इस ऐतिहासिक स्मारक का कायाकल्प शहीद भगत सिंह सामाजिक मंच पंचकूला के संयोजक एवं स्व. श्री मथुरदास हितैषी के दानवीर सुपुत्र श्री भारत हितैषी ने करवाया है जबकि मंच के महासचिव नरेश गिल्होत्रा व प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रवीण चावला के सराहनीय प्रयासों से यह कार्य पूरा हो सका है।
इस बारे में जानकारी देते हुए मंच के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रवीण चावला ने बताया कि इस चौक के नवीनीकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और इसे उच्च क्वालिटी की स्टील ग्रिल व शानदार लाईटों से सजाया जा रहा है। जिस पर धूप और बरसात का कोई असर नहीं होगा। जबकि शानदार लाईटिंग इस चौक की छवि को चार चांद लगाएंगी। ताकि रात्रि के समय देखने वालों के लिए यह चौक आकर्षण का केन्द्र बन सके। उन्होंने बताया कि यहां स्थापित की जाने वाली करीब 6.6 फुट ऊंची शहीद भगत सिंह की प्रतिमा अबोहर पहुंच चुकी है जो एक दिन पूर्व स्मारक पर स्थापित कर दी जाएगी। इस ऐतिहासिक स्मारक का लोकार्पण 4 अक्टूबर दिन मंगलवार को शहीद भगत सिंह के भांजे डा. जगमोहन सिंह के कर कमलों से किया जाएगा। जबकि शहर की सभी धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक व व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।
फोटो:7, निर्माणाधीन शहीद भगत सिंह चौक।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
लखनऊ29अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!
लखनऊ29अप्रैल26*किन्नरों का बधाई लेना कानूनी अधिकार नहीं:हाईकोर्ट*
मेरठ 29अप्रैल26*आज, 29 अप्रैल को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने जा रहे हैं -*