औरैया 02 अक्टूबर *नीमा के डॉक्टर कप्तान सिंह पाल बने अध्यक्ष*
*रुरुगंज,औरैया।* नेशनल इंट्रीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन ( नीमा ) जनपद औरैया की निर्विरोध जिला कार्यकारिणी की सर्व सम्मति से निर्वाचन सिद्धि विनायक बिधूना रोड रुरुगंज में
कराया गया। निर्वाचित जिला कार्यकारिणी में सेवानिवृत जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डा कप्तान सिंह पाल को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वही मंत्री डाक्टर वेद प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष डाक्टर अभिनंदन त्रिपाठी का भी निर्विरोध चयन किया गया। संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष डाक्टर सर्वेश आर्य ने पूरी कमेटी की घोषणा की । वही कार्यकारिणी में डा राम बाबू बाजपेई, डा देवेंद्र त्रिपाठी,डा सर्वेश आर्य को संरक्षक, डा सुधीर तिवारी,डा हसमत बेगम, डा अनिल कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, डा अशोक कुमार शर्मा, डा राजीव गुप्ता को उपमंत्री, डा राम कुमार गुप्ता उप कोषाध्यक्ष,डा अरुणेश बाजपेई संगठन मंत्री,डा आर सी दुबे को आय व्यय निरीक्षक बनाया गया। वही सदस्यो ने निर्वाचित पदाधिकारियों का मलार्पण कर स्वागत किया गया।सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के लिए पदाशिकतियो ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

More Stories
अयोध्या 17 फ़रवरी 26*रुदौली-मवई में हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम में विधायक ने बच्चों को वितरित की शैक्षिक सामग्री
अयोध्या 17 फ़रवरी 26*नेवरा में फर्जी निवास’ का खेल? घुमंतू नाम जोड़ने के आरोप पर प्रशासन की जांच
बाँदा 17 फ़रवरी 26*अपर पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा साप्ताहिक मंगलवार परेड की ली गई सलामी