औरैया27सितम्बर*बैशौली गाँव मृतक के परिवारीजन को समझा-बुझा कर पार्थिव शरीर का अन्तिम संस्कार पूर्ण कराया गया।*
*थाना अछल्दा के अन्तर्गत ग्राम में वैशोली निवासी मृतक निखित पुत्र राजू दोहरे की मृत्यु दिनांक 25.09.2022 को शिक्षक के पीटने के कारण से हुई थी जिसके पार्थिव शरीर को कल दिनांक 26.09.2022 की शाम उसके गांव वैशोली वापस लाया गया जहां कुछ लोगो द्वारा एकत्रित होकर गैर कानूनी तरीके से प्रदर्शन किया गया तथा कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया गया। प्रशासनिक व पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए पीडित परिवार से मिलकर हर संभव मदद व अभियुक्त को अतिशीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया तथा परिवारीजन को समझा-बुझा कर पार्थिव शरीर का अन्तिम संस्कार पूर्ण कराया गया।*
More Stories
*देहरादून22 अक्टूबर 2026*उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में आज हुए फैसले*
लखनऊ 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*24 अक्टूबर को जनपद के सभी 3770 बूथों पर लगेंगे विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर*