कन्नौज25सितम्बर*युवक ने फांसी लगाकर दी जान मचा कोहराम
हसेरन क्षेत्र के गांव मे युवक ने फांसी का फंदा डाल अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोगों का तांता लग गया। क्षेत्र के वैस पुर गांव निवासी अर्जुन उम्र 26 वर्ष पुत्र बुद्धा लाल ने अपने घर के अंदर कमरे मे फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया गांव के लोगों का तांता लग गया। मृतक अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। युवक की शादी सीता नगला चोपला के पास जनपद इटावा से सरिता के साथ 2018 में हुई थी। बेटे अभी की उम्र डेढ़ वर्ष वही तीन माह की छोटी लड़की है। युवक खेती-बाड़ी का अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मां राजरानी अपने दामाद शिवपाल निवासी ग्राम पीते नगला थाना सौरिख के पास रहती थी । अर्जुन अपनी मां से मिलने पहुंचा। रुपए मांगे तो मां ने रुपए देने से इनकार कर दिया। रुपए ना मिलने को लेकर युवक ने घर पहुंचकर घर के अंदर कमरे में फांसी का फंदा डाल आत्महत्या कर ली। सुबह होने पर पत्नी ने देखा तो वह चारपाई पर नहीं था। कमरे में जाकर देखा तो फांसी के फंदे पर लटकता दिखाई दिया। जानकारी होते ही घर परिवार में चीख-पुकार मच गई घर के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।

More Stories
आगरा16अगस्त26: आगरा में बीच चंबल नदी में खराब हुआ स्टीमर*
कानपुर नगर16अगस्त26*सावन के तीसरे सोमवार पर जागेश्वर महादेव मंदिर मैनावती रोड खेवरा नवाबगंज पर विशाल भंडारे का आयोजन
इलाहाबाद16अगस्त26*हमीरपुर के चंदूपुर गांव के 200 से ज्यादा स्कूली बच्चों और करीब 50 अभिभावकों की सड़क की मांग को लिया हाई कोर्ट ने संज्ञान