झाँसी21सितम्बर*आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा वाल पोषाहार वितरण में की जा रही अनिमित्ता।
मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम खदरका में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा वाल पोषाहार वितरण में जा रही अनिमित्ता।
झांसी 20 सितंबर * । ग्राम पंचायत खदरका में आगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा बाल पोषाहार के रूप में मिलने वाली सामग्री का वितरण पूर्ण रूप से ग्रामीणों को नही किए जाने की शिकायत बीडीसी महिला सदस्य ने मुख्य विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजकर करते हुए कार्यावाही की मांग की। मऊरानीपुर विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खदरका निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमारी श्रीवास ने मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि ग्राम में कार्यरत आगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा बाल पोषाहार वितरण ने गड़बड़ी करने वाल पोषाहार को परचून की दुकान पर बेचे जाने का आरोप लगाकर जांच कराए जाने की मांग करते हुए कहा कि छोटे बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को मिलने वाला पौष्टिक आहार का सामान बांटा नही जा रहा है। जिसमें सिर्फ एक दाल का पैकेट लाभार्थियों को देकर रिफाइंड तेल को परचून की दुकान पर बेच दिया जाता है। जिसकी शिकायत संबंधित विभाग के अधिकारियों से कई बार की गई लेकिन शिकायत की जांच आज तक नही की गई है जिससे प्रतीक होता है कि विभाग की भी मिली हो सकती है। भेजे गए पत्र में आगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा की जा रही अनिमित्ताओं की जांच जिला स्तरीय अधिकारी से कराए जाने की मांग की है।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक मऊरानीपुर झांसी।
More Stories
जयपुर 20 अक्टूबर 26*कलर्स ऑफ इंडिया का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया
जयपुर 20अक्टूबर 26*या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमोस्तस्यै नमोस्तस्यै नमो नमः*
लखनऊ 20 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें