औरैया 20 सितम्बर *महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा निकाली गई*
*अग्रवाल परिवार की ओर से शोभा यात्रा का किया गया आयोजन*
*औरैया।* शहर में अग्रवाल परिवार की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री 1008 महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा दिनांक 20 सितंबर 2022 दिन मंगलवार को बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास व पुष्प वर्षा के साथ निकाली गई , जिसमें महाराजा अग्रसेन का डोला व 18 पुत्र घोड़े पर सवार व अग्रसेन परिवार की कुलदेवी महालक्ष्मी की झांकी के अलावा अन्य झांकियां निकाली गई। यह यात्रा कृष्णा टॉकीज से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करते हुए अग्रसेन विद्यालय पहुंचकर विराम लिया। शोभायात्रा में झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। शोभायात्रा शाम 6 बजे कृष्णा टॉकीज से प्रारंभ होकर तहसील चौराहा, कानपुर चौराहा, संजय गेट, सूर्या टॉकीज होते हुए महाराजा अग्रसेन स्कूल में पहुंचकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में प्रमुख रूप से सौरभ अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, अमित मित्तल, संदीप गर्ग, अविरल अग्रवाल, वागेश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल व अंकित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
महोबा26जून26*चरखारी की ऐतिहासिक धरोहर ने फिर पहनी शाही शान, ड्योढ़ी महल बना भव्य हेरिटेज होटल
महोबा 26जून26*चरखारी के भैरोगंज और चिन्तेपुरा वार्डों में गहराया पेयजल संकट, ‘हर घर जल’ योजना पर उठे सवाल
सुल्तानपुर26.06.2026*अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाए गये अभियान के अनुपालन में 2 अभियुक्त गिरफ्तार