औरैया 20 सितम्बर *पिछड़ा मोर्चा ने चलाया स्वच्छता अभियान*
*औरैया।* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को स्वच्छता पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर क्षेत्र औरैया की बड़ी माता मंदिर पर सफाई अभियान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनिल राजपूत जिला मीडिया प्रभारी भाजपा , जिला मंत्री शैलेंद्र पाल, जिला कार्यालय प्रभारी मोहन दर्जी, मोनू पाल, पवन दिवाकर, अशोक पाल व मिथुन पाल सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर स्वच्छता कार्यक्रम की कड़ी को आगे बढ़ाया। कार्यकर्ताओं ने मांग की नवरात्रि को देखते हुए नगर प्रशासन बड़ी माता मंदिर के अगल-बगल में विशेष स्वच्छता अभियान चलाये।

More Stories
रुढ़की १५ मई २६ * रुड़की में एक निकाह समारोह उस समय हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया जब दूल्हे की कथित प्रेमिका ने बैंक्वेट हॉल पहुंच कर शादी रुकवा दी
धार म प्र १५मई २६ * मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने धार स्थित भोजशाला को हिंदू मंदिर बताते हुए बड़ा फैसला सुनाया है।
सुल्तानपुर १५ मई २६ * नकली बताशा फैक्ट्री पर प्रशासन की छापेमारी, ब्रांड कॉपी कर घटिया माल बेचने का आरोप,सैंपल जांच को भेजे, नकली कारोबारियों में मचा हड़कंप