झाँसी19सितम्बर*दलदल बना ग्राम पठा ढ़करवारा का संपर्क मार्ग।
झांसी 19 सितंबर । ग्राम पठा से लेकर ढ़करवारा तक बनी पीडब्ल्यूडी विभाग की सड़क पर गांव के दोनों ओर नालियां नही बनी होने से नापदानों एवं बरसाती पानी सड़क के गड्ढों में एकत्रित होने से संपर्क मार्ग दलदल में तब्दील हो गया है। जिससे पठा, ढ़करवारा के ग्रामीणों एवं अन्य ग्रामों के राहगीरों को मजबूर कीचड़ व खड्डा युक्त संपर्क मार्ग से मुसीबत में निखलना पड़ रहा है। सकेत तिवारी, दीपक रिछारिया, शिवा सिंह चौहान, महेश राजपूत, देवेन्द्र विश्वकर्मा, चंचल सिंह परमार, अनुराग सिंह, तन्नू सिंह चौहान, हरेंद्र साहू, दीनदयाल, दीपचंद श्रीवास आदि ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत के अलावा नालियां बनवाए जाने की मांग की है।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक मऊरानीपुर झांसी।

More Stories
महोबा26जून26*चरखारी की ऐतिहासिक धरोहर ने फिर पहनी शाही शान, ड्योढ़ी महल बना भव्य हेरिटेज होटल
महोबा 26जून26*चरखारी के भैरोगंज और चिन्तेपुरा वार्डों में गहराया पेयजल संकट, ‘हर घर जल’ योजना पर उठे सवाल
सुल्तानपुर26.06.2026*अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाए गये अभियान के अनुपालन में 2 अभियुक्त गिरफ्तार