पंजाब 18 सितम्बर *मां-बेटी सहित तीन महिलाएं 200 नशीली गोलियों सहित काबू
अबोहर, 18 सितम्बर (शर्मा/सोनू/चुघ/सुरेन्द्र शर्मा/जगदीश)। फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह संह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सदर थाना के प्रभारी इंस्पैक्टर बरजिन्द्र सिंह, एएसआई जगराज सिंह, एएसआई जसविन्द्र व अन्य पुलिस पार्टी को सूचना मिली थी कि अंजू रानी, प्रियंका रानी व किरणा जो नशे बेचने का काम करती हैं अगर पुलिस छापा मारे तो इनसे भारी मात्रा में नशा बरामद हो सकता है। पुलिस ने प्रे नगरी गली ंनंबर 1 में छापा मारा तो अंजू रानी पत्नी काला सिंह, प्रियंका रानी पुत्री काला सिंह व किरणा पत्नी बब्बी निवासी गली नंबर 1 प्रेम नगरी से 200 नशीली गोलियां बरामद की गई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया। तीनों को आज न्यायाधीश डयूटी मैजिस्ट्रेट राजन अनेजा की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश पारित किए।
फोटो : 02, पुलिस पार्टी व महिलाएं।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नैनीताल7मई26*लालकुआं रेलवे स्टेशन पर कार में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी”पुलिस जांच में जुटी।
झाँसी7मई26*23 करोड़ के सौंदर्यीकरण में गुम हो गया नारायण बाग का अस्तित्व
कानपुर बिधनू7मई26*रामगंगा नहर की रेलिंग तोड़ बस घुसी, मचा हड़कंप