पंजाब 17 सितम्बर *चोरी करने वाले चार आरोपियों को जेल भेजा
दो आरोपियों को थाना बहाववाला पुलिस भी ले सकती है रिमांड पर
अबोहर, 17 सितम्बर (शर्मा/सोनू/चुघ) : थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, चौकी कल्लरखेड़ा प्रभारी सबइंस्पैक्टर दविंद्र सिंह ने चोरी करने के चार आरोपियों धर्मपाल व संदीप पुत्रान सीता राम वासी भवानी व प्रदीप कुमार पुत्र शीश पाल, सुनील कुमार पुत्र बलवीर वासी जींद को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, चौकी कल्लरखेड़ा प्रभारी सबइंस्पैक्टर दविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने धर्मपाल व संदीप पुत्रान सीता राम वासी भवानी व प्रदीप कुमार पुत्र शीश पाल, सुनील कुमार पुत्र बलवीर वासी जींद के न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी करवाये और राजस्थान पुलिस को भेजे। चारों आरोपी राजस्थान के झुनझुनू जिले की जेल में चोरी के मामले में बंद थे। चारों आरोपियों के खिलाफ प्रोटैक्शन वारंट जारी करवाकर आज राजस्थान पुलिस अबोहर लेकर पहुंची। न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया। थाना खुईयांसरवर पुलिस के अंतर्गत आती चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी दविंद्र सिंह ने चारों आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। गौरतलब है कि 2021 में थाना खुईयांसरवर इलाके में घरों को निशाना बनाकर उक्त आरोपी चोरी व लूटपाट करते थे। चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नं. 93, 92, 99, 2021 खुईयांसरवर पुलिस ने दर्ज किये थे।
थाना बहाववाला पुलिस के एएसआई सुरिंद्र कुमार ने बताया कि गांव खाटवां में 2021 में इन्होंने चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। दो आरोपियों सुनील कुमार व धर्मवीर को रिमांड पर लिया जा सकता है।
फोटो: 5, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सतना16अगस्त26*डिग्री कॉलेज सतना के NCC कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस परेड में लहराया परचम
आगरा16अगस्त26: आगरा में बीच चंबल नदी में खराब हुआ स्टीमर*
कानपुर नगर16अगस्त26*सावन के तीसरे सोमवार पर जागेश्वर महादेव मंदिर मैनावती रोड खेवरा नवाबगंज पर विशाल भंडारे का आयोजन