जोधपुर15सितम्बर*तीन दिवसीय दीपावली मेगा शॉपिंग फेस्टिवल का पोस्टर विमोचन*
जोधपुर, 15 सितंबर। प्रेरणा – ‘एक पहल विकास की ओर’ पुष्करणा महिला ग्रुप द्वारा 14 से 16 अक्टूबर 2022 तक तीन दिवसीय दीपावली मेगा शॉपिंग फेस्टिवल का पोस्टर विमोचन आज जालोरी गेट के अंदर स्थित प्रेरणा के कार्यालय में सूरसागर विधायिका श्रीमती सूर्यकांता व्यास द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम के तहत सूर्यकांता व्यास ने प्रेरणा टीम की संरक्षिका तरूलता छंगाणी, अध्यक्ष संतोष पुरोहित, मेला प्रभारी राखी व्यास, आभा बोहरा और मंगला बोहरा सहित एडमिन टीम की सदस्य सुनीता पुरोहित, महिमा पुरोहित, अंकिता छंगाणी, कीर्ति व्यास, माधुरी व्यास का प्रेरणा टीम का बैज लगाकर उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही इस दौरान इस दीपावली मेगा मेले में स्टॉल लगाने वाली महिला उद्यमियों को भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने को प्रोत्साहित किया।

More Stories
उत्तर प्रदेश7अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली7अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली7अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*