औरैया 15 सितम्बर *लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त*
*ग्राहक नहीं आने से बाजारो में पसरा सन्नाटा दुकानदार व्यापारियों में निराशा*
*औरैया।* लगातार पिछले सोमवार की रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आवागमन में भी बाधाएं उत्पन्न हो रही है। शहर के बाजारों में ग्राहक नहीं आने से दुकानदार भी मायूस हैं। वही विद्यालयों में छात्र-छात्राएं भी समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी भी बरसात से प्रभावित हो रहे हैं। जिले की विभिन्न कस्बों व ग्रामीण अंचलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसके अलावा मजदूर वर्ग को भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रोज कमाने खाने वालों के सामने बरसात के कारण विकट समस्या उत्पन्न हो रही है।
पिछले सोमवार की रात से लगातार पुरवाई हवा के साथ रुक-रुक कर बारिश होने का सिलसिला जारी है। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बरसात के चलते बाजारों में ग्राहक नहीं आ रहे हैं। जिससे दुकानदार ग्राहक आने का दिन भर इंतजार करते रहते हैं। बहुत ही जरूरतमंद लोग बाजार के लिए घर से निकलते हैं। बिक्री नहीं होने से दुकानदारों एवं व्यापारियों के चेहरे पर मायूसी दिखाई दे रही है। बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। हल्की बारिश से ही औरैया के विभिन्न मोहल्लों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जनपद के कस्बा दिबियापुर , सहायल, कंचौसी, सहार , बेला , बिधूना , एरवाकटरा ,कुदरकोट ,अछल्दा, फफूँद, मुरादगंज, बाबरपुर, अजीतमल व अयाना आदि के बाजारों में भी सन्नाटा छाये होने के समाचार प्राप्त हो रहे हैं। बरसात के कारण जहां एक और छात्र-छात्राएं व विद्यालय का स्टाफ बरसते पानी में जाने को मजबूर हो रहा हैं। वहीं दूसरी ओर सरकारी कर्मचारियों को भी ड्यूटी के लिए अपने-अपने कार्यालयों में समय से पहुंचने के लिए बरसात में ही जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसके अलावा रेहडी, खोमचा व फास्ट फूड की दुकान के अलावा बाजारों में भी ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे हैं। मजदूर वर्ग के सामने अपने बच्चों के भरण पोषण के लिए मजदूरी भी नहीं मिल पा रही है, वही रोज कमाने खाने वालों के सामने भी उदर भरण की समस्या उत्पन्न होती जा रही है। ग्रामीणांचलों में भी जनजीवन अस्त व्यस्त होने के समाचार प्राप्त हुए हैं।

More Stories
सुल्तानपुर8अगस्त26*‘पास’ और ‘फीस’ की सिफारिश ने खोले रिश्तों के राज? वायरल पत्रों से मचा हड़कंप*
मुम्बई8अगस्त2026*गृहमन्त्री आज नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NUCFDC) के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।*
मुम्बई8अगस्त26*महराष्ट्र सरकार ने सिंगापुर स्थित मैपलट्री और सुरबाना जुरोंग के साथ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए