February 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

हरदोई15सितम्बर*बैंक मैनेजर की पिटाई का मामला, गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे बैंक कर्मी*

हरदोई15सितम्बर*बैंक मैनेजर की पिटाई का मामला, गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे बैंक कर्मी*

हरदोई15सितम्बर*बैंक मैनेजर की पिटाई का मामला, गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे बैंक कर्मी*

हरदोई। टीम के साथ वसूली करने पहुंचे बैंक मैनेजर के साथ की गई मारपीट और रायफल ताने जाने की खबर से बैंक कर्मियों में गुस्सा घर कर गया। हालांकि पुलिस ने पहले ही मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को खफा बैंक कर्मियों ने एसपी दफ्तर का घेराव करते हुए ज़बरदस्त नारेबाज़ी करते हुए हमलावर की गिरफ्तारी की मांग की। इस बारे में एसपी राजेश द्विवेदी का कहना है कि बैंक कर्मियों को भरोसा दिलाया गया है कि इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बताते चलें कि बुधवार को बैंक ऑफ इंडिया शाखा रेलवे गंज के मुख्य शाखा प्रबंधक मनीष पाठक अपनी टीम के साथ शहर के मोहल्ला आज़ाद नगर निवासी देवेन्द्र नाथ त्रिवेदी के यहां वसूली करने पहुंचे थे। पत्नी के बताने पर घर पहुंचते ही देवेन्द्र नाथ त्रिवेदी आपे से बाहर हो गए। बैंक कर्मियों की टीम के सामने ही अंदर से रायफल उठा लाए और बैंक मैनेजर के सीने पर तान दी। इतना ही नहीं रायफल की बट से पीटा साथ ही एक-दो नहीं 20-25 थप्पड़ भी जड़ दिए।

Taza Khabar