पंजाब 08 सितंबर *रेलवे थाना अबोहर के प्रभारी कस्तूर लाल इंस्पैक्टर नियुक्त, अधिकारियों ने लगाया स्टार
अबोहर, 08 सितम्बर (शर्मा/सोनू/चुघ): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब के डीजेपी गौरव यादव ने ईमानदारी से काम करने वाले पुलिस कर्मचारियों को तरक्की प्रदान करने के निर्देश जारी किए जिसके तहत अबोहर रेलवे के थाना प्रभारी कस्तूर लाल को इंस्पैक्टर नियुक्त किया गया है। रेलवे पुलिस के एडीजेपी श्रीमती प्रभा द्विवेदी व डीआईजी रेंज पटियाला बलजोत सिंह राठौड़, एआईजी हरमीत सिंह द्वारा अबोहर रेलवे थाना प्रभारी कस्तूर लाल को बतौर इंस्पैक्टर पदोन्नती का नियुक्त पत्र जारी किया। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद कस्तूर लाल को सबडिवीजन रेलवे पंजाब पुलिस डीएसपी जतिंद्र सिंह बावा ने तीसरा स्टार लगाया और इंस्पैक्टर बनने की बधााई दी। उनके साथ इंस्पैक्टर सुखदेव सिंह एसएचओ फरीदकोट, एएसआई भूपिंद्र सिंह, एएसआई फिरोजपुर संजीव कुमार, कमल धमीजा, एएसआई दयासिंह, एएसआई वधावा सिंह, एएसआई कुलवंत सिंह, एएसआई भजन लाल, एसआई दविंद्र सिंह व अन्य पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें इंस्पैक्टर बनने की बधाई दी व रेलवे थाना में लड्डू बांट कर मुंह मीठा करवाया गया।
फोटो:4, इंस्पैक्टर बनने पर कस्तूर लाल को स्टार लगाते हुए डीएसपी जतिंद्र सिंह बावा व अधिकारी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा29जून26 *उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देश में नशा मुक्तिपरिसंकल्पना को साकार हेतु “आपरेशन दहन”*
पूर्णिया बिहार 29 जून 26,*24 घंटे में सगे भाई गिरफ्तार, खूनी रिश्ते का पर्दाफाश
*भागलपुर बिहार 28/06/25*शरन्य मानवाधिकार के हस्तक्षेप पश्चात तो परिवारों में आपसी सुलह*