पंजाब 08 सितम्बर *कैंटर चालक 92 किलो चूरा पोस्त सहित काबू
अबोहर, 08 सितम्बर (शर्मा/सोनू/चुघ): फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह संह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ अबोहर 2 के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई सोमप्रकाश शर्मा, एएसआई मिलखराज फाजिल्का रोड पर दौराने गश्त जा रहे थे कि सामने से एक कैंटर पीबी05एएम 9877 आता दिखाई दिया। शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो कैंटर में से 92 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। मौके पर डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा की कैंटर की तलाशी करवाई गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुरजीत सिंह पुत्र लखविंद्र सिंह वासी वैरो मंगल जिला गुरदासपुर हालाबाद जलालाबाद के रूप में हुइ। आरोपी के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:5 पुलिस पार्टी व आरोप बरामद कैंटर।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
गाजियाबाद29अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर गाजियाबाद की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली29अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
नई दिल्ली29आप्रेल26/यूपीआजतक न्यूज चायनल पर *आज का राशिफल*