झाँसी04सितम्बर*पल्सर बाइक सवार ने कोचिंग से लौट रही छात्रा का मोबाइल छीना
कोचिंग से पढ़कर सहेली के साथ घर लौट रही छात्रा का मोबाइल पल्सर बाइक चालक ने छीनकर घटना को दिया अंजाम जिससे छात्राओं में दहशत का माहौल।
झांसी 04 सितंबर *। मऊरानीपुर शहर में चोरी की घटनाएं है कि रुकने का नाम नहीं ले रही है। अज्ञात चोरों के द्वारा एक के बाद एक लगातार घटना को अंजाम दिया जा रहा है। तो वही पुलिस के लिए चोर चुनौती बनते जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के साथ लूटपाट हुई थी तो कल मंदिर गई एक महिला के घर से लाखों रुपए के आभूषण चोरी कर लिए गए थे। तो शनिवार की शाम एक छात्रा के हाथ से चोर मोबाइल छीनकर ले गए जिससे ऐसा लग रहा है कि चोरों को पुलिस का कोई डर भर नही रहा है। बताया गया है कि शनिवार शाम के समय कोचिंग से घर की ओर लौट रही छात्रा के साथ मोटरसाइकिल के चालक द्वारा मोबाइल छीनने की घटना को अंजाम दिया गया। छात्रा ने बताया कि वह सहेली के साथ अपने घर की ओर लौट रही थी तभी एक पल्सर सवार के चालक द्वारा उसके हाथ से मोबाइल छीन कर भाग गया। बता दें कि यह घटना मऊरानीपुर कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर हुई है।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक झांसी।

More Stories
भागलपुर17अगस्त26*भागलपुर में तीसरी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंजा शहर
लखीसराय बिहार17अगस्त26* अशोक धाम मंदिर में भगदड़ मचने से सात महिला श्रद्धालुओं की मौत और 10 से अधिक घायल
नई दिल्ली17अगस्त26*आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत*