पंजाब 01 सितम्बर *नाबालिग लडक़ी को भगाने वाला आरोपी काबू
अबोहर, 01 अगस्त (शर्मा/सोनू/चुघ): सदर थाना के प्रभारी बरजिंद्र सिंह, एएसआई कुलदीप सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने नाबालिग लडक़ी को बहला फुसलाकर ले जाने वाले लवप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह वासी ढाणी जीत रोहडिय़ांवाली को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। लडक़ी के अदालत में 164 के बयान करवाये जायेंगे। मिली जानकारी के अनुसार लडक़ी के पिता चिमन सिंह के बयानों के आधार पर उसकी 14 वर्षीय नाबालिग लडक़ी को भगाने के आरोप में सदर थाना अबोहर में मुकदमा नं. 65, 31.08.22 भांदस की धारा 365, 366 आईपीसी के तहत लवप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने काबू किया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:1 आरोपी व पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अयोध्या3मई26**भाजपा जिला कार्यालय में जिला कार्यसमिति एवं जिला प्रशिक्षण योजना बैठक संपन्न*
श्रीगंगानगर3मई26*विधायक द्वारा अधिवक्ताओं को अपराधी बताना निन्दनीय कृत्य है : एड. राजेश भारत, IDP*
नैनीताल3मई26*हाथी के हमले के बाद वन विभाग ने किया अलर्ट जारी,जंगल में बढ़ाई गश्त।