औरैया28अगस्त*संवेदना ग्रुप के सदस्यों को जनहित के कार्यों के लिए दिल्ली में किया गया सम्मानित
औरैया, गौरतलब है कि जिले की प्रमुख समाजसेवी संस्था संवेदना ग्रुप द्वारा विगत कई वर्षों से जनहित के कार्य जमीनी स्तर पर किए जा रहे हैं!संस्था द्वारा प्रमुख रूप से निशुल्क भोजन वितरण , निशुल्क बुक बैंक,एंबुलेंस सेवा,मुक्ति धाम रथ सेवा(औरैया एवम् दिबियापुर), डीप फ्रीजर सेवा,अंत्येष्टि स्थल,निशुल्क वस्त्र बैंक,निर्धन कन्या विवाह,कंबल वितरण, वृक्षारोपण आदि जनहित के कार्य अनवरत किए जा रहे हैं,संस्था द्वारा निःस्वार्थ रूप से जरूरतमंदों को पहुंचाए जाने वाली मदद को देखते हुए देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित पोरवाल वैश्य महासम्मेलन में संस्था के सदस्यों को विशेष रूप से उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।यह सम्मान औरैया नगर के समाज सेवियों को दिल्ली सम्मेलन में उपस्थित देश के विभिन्न राज्यों से आए हजारों लोगों के समक्ष प्रदान किया गया।
सदस्यों की निःस्वार्थ सेवा को देखते हुए महासम्मेलन के आयोजकों द्वारा प्रमुख रूप से संजीव गुप्ता,अनुपम पोरवाल,सक्षम सेंगर,अमित यादव,अखिलेश पोरवाल,धीरज शुक्ला,सूरज अवस्थी,पिंकी सिंह,पवन पोरवाल,विशाल पोरवाल को सम्मानित किया गया!! संस्था के सदस्यों को विशिष्ट सेवा सम्मान मुख्य अतिथि कैप्टन विकास गुप्ता ( राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ) एवम विशिष्ट अतिथि श्री आदेश गुप्ता ( प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, दिल्ली ) की मौजूदगी में प्रदान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत पोरवाल, महामंत्री राजीव पोरवाल भी उपस्थित रहे। संस्था के संस्थापक सक्षम सेंगर एडवोकेट ने बताया की संवेदना ग्रुप के सदस्य देश की राजधानी दिल्ली में प्रदान किये गए सम्मान से अतिउत्साहित हैं। संस्था के सदस्यों को पहले भी जबलपुर, दिल्ली आदि स्थानों पर सम्मानित किया जा चूका है। इस तरह के आयोजनों से निश्चित रूप से जनसेवा के प्रति रूचि और प्रबल होती है।अंत में संस्था के सदस्यों ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

More Stories
लखनऊ 17 नवम्बर 26*SIR-2026 की फाइनल लिस्ट में आपका नाम आ जाने के बाद भी आपका नाम वोटर लिस्ट से कट सकता है।
गोरखपुर 17 नवम्बर 26*महिलाओं की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी का आधुनिक तकनीक से उपचार, डॉ. रितेश सिंह ने की विशेष रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी
मुजफ्फरनगर 17 नवम्बर 26*समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल हैं थाना सिविल लाइन प्रभारी रघुराज सिंह*