February 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 26 अगस्त ब्रेकिंग न्यूज़ upaajtak से

औरैया 26 अगस्त ब्रेकिंग न्यूज़ upaajtak से

[8/26, 7:43 PM] Ram Prakash Upaajtak: *मंकीपॉक्स बीमारी समझ युवक ने यमुना में लगाई छलांग,यमुना बाढ़ में बहा, गोताखोर तलाश में जुटे*

*औरैया।* यमुना के शेरगढ़ घाट पर शुक्रवार की दोपहर जालौन के कुठौंद थाने के हसनपुर निवासी एक युवक पुल पर बाइक खड़ी कर यमुना में कूद गया। बताया जाता है कि उसे चेचक निकली थी जिस पर मनकिपॉक्स होने की सम्भवना थी। औरैया की तरफ से आ रहे एक सब्जी विक्रेता ने युवक को छलांग लगाते देखा और पुलिस को सूचना दी । मौके पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक बाढ़ की लहरों में यमुना में कूदे युवक का कोई पता नहीं चला। गोताखोर बुलाकर तलाश की जा रही है।
कुठौंद थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी शिव स्वरूप पमार का 18 वर्षीय पुत्र हरिओम उर्फ भोलू को तीन दिन से शरीर पर चेचक निकली थी। जिसे कुछ लोगों ने बताया कि यह मनकिपॉक्स है और इससे मौत हो जाती है। वह इस कारण बुखार और दर्द ई पीड़ित था। शुक्रवार की सुबह 11 बजे भोलू अपने पिता से इलाज के लिए रुपये लेकर बाइक से औरैया अस्पताल कहकर निकला था और औरैया जाते समय शेरगढ़ घाट के यमुना पुल पर युवक ने बाइक खड़ी कर छलांग लगा दी। पुल से निकल रहे एक सब्जी विक्रेता ने कूदने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिस पर शंकरपुर चौकी व देवकली चौकी पुलिस पहुंच गई। मौके पर पहुंचकर युवक के परिजनों को सूचना दी । जानकारी होने पर युवक के पिता शिव स्वरूप और गांव के लोगों ने यमुना पुल पर पहुंचे और पुलिस से अपने पुत्र की खोजबीन करने की गुहार लगाई। लेकिन यमुना का खतरे के निशान के ऊपर जलस्तर को देखते हुए कोई तलाश नहीं हो सकी। एसडीआरएफ टीम के गोताखोर से तलाशने की बात कही गई है।
[8/26, 7:43 PM] Ram Prakash Upaajtak: *सीआईएसएफ फायर कांस्टेबल भर्ती की दौड़ में चटक धूप में गिरे कई अभ्यर्थी*

*एक की मौत,कई घायल,एएसपी व सीआईएसएफ अधिकारी मौके पर*

*औरैया।* सीआईएसएफ में 24 हजार फायर कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया दिबियापुर में शुक्रवार से शुरू हो गई है। पहले दिन दिबियापुर से कनही का पुरवा सड़क पर पांच किलोमीटर दौड़ की प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह से चटक धूप थी। ऐसे में आधी दौड़ के दौरान ही कई अभ्यर्थी चक्कर खाकर गिर पड़े। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर एक की मौत हो गई जबकि अन्य का उपचार जारी है। सूचना पर सीआईएसएफ के अधिकारियों के अलावा जिले के पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।
26 अगस्त से सात सितम्बर तक चलने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में पहले दिन 250 अभ्यर्थियों की दौड़ होनी थी। 75-75अभ्यर्थियों का बैच बनाया गया था। भर्ती में कुल 20473 अभ्यर्थी है। कनही का पुरवा वाली सड़क पर दो फेरो में पांच किलोमीटर की दौड़ होनी थी। दौड़ प्रक्रिया शुरू हुई तो चटक धूप भी थी। आधी दौड़ के बाद अचानक ही गौतम बुद्ध नगर के रामपुर खादर निवासी 22 वर्षीय गौरव पुत्र मदन ,बुलन्दशहर के सलामपुर निवासी 22 वर्षीय निखिल पुत्र जयपाल, कानपुर के घाटमपुर के गांव भदरास निवासी 20 वर्षीय रंजीत पुत्र गुड्डू सिंह व बलिया निवासी 22 वर्षीय सतीश यादव पुत्र संजीव गश खाकर गिर पड़े। जिन्हें तत्काल उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बलिया निवसी सतीश की जीभ कट गई जिस कारण वह बोल भी नही पा रहा था। जबकि गौतमबुद्ध नगर के गौरव को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य का उपचार जारी है।उपचार के बाद अन्य होश में आ गए। सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडर रितेश कुमार राय, एएसपी शिष्य पाल, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ, थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्रा व चौकी इंचार्ज प्रशान्त एवं इंटेलिजेंस एसआई विकास कुमार, सीआईएसएफ एसआई पुरेंदु पाठक मौके पर पहुंच गये। घायलों से पूछताछ कर दौड़ भर्ती प्रक्रिया भी परखी। सीआईएसएफ के अधिकारियों ने बताया की दौड़ से पहले सभी को कहा गया था कि किसी को कोई दिक्कत हो तो बाहर निकल कर खड़े हो जाए। जिसमें कई अभ्यर्थियों ने बाहर हो गये और उन्हें बाद में शामिल किया जाता। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Taza Khabar