February 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर25अगस्त*पल्स PACL ग्राहकों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*

कानपुर25अगस्त*पल्स PACL ग्राहकों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*

कानपुर25अगस्त*पल्स PACL ग्राहकों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*

कानपुर नगर के जिलाधिकारी महोदय जी के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, एवं सुप्रीम कोर्ट के द्वारा गठित कमेटी के नोडल अधिकारी के नाम से दिया गया ज्ञापन, जिसमें लोगों द्वारा किया गया जमा धन का भुगतान शीघ्र कराने की मांग की गई है साथ ही न्यायालय के आदेश की अवहेलना ना हो सके पीड़ित ग्राहक विकास त्रिपाठी के द्वारा बताया गया कि 8 वर्ष पूर्व कंपनी को बैन किया गया सेबी और CBI के द्वारा पर कंपनी सुप्रीम कोर्ट गई तो 2 फरवरी 2016 को सुप्रीम कोर्ट के द्वारा एक कमेटी गठित हुई तथा सेबी और कमेटी को निर्देश दिया गया कंपनी की संपत्ति को बेचकर भुगतान ग्राहकों का किया जाए,पर आज 6 वर्ष होने को है सिर्फ 3 प्रतिशत लोगों को आधा अधूरा पैसा दिया गया है , और भुगतान की जो प्रक्रिया है । वह बहुत ही कठिन है। 95 प्रतिशत लोगों को भुगतान नहीं मिल पाएगा, और इसी संबंध में आज यह ज्ञापन दिया गया है इसके उपरांत आने वाली दो अक्टूबर 2022 को दिल्ली में बहुत बड़ा आंदोलन करने की तैयारी बन रहीं हैं अगर भुगतान जल्द से जल्द सम्पूर्ण ब्याज सहित नहीं होता है तो Aiso संगठन के द्वारा पूरे देश में सभी जिला मुख्यालयों में ज्ञापन देने का कार्यक्रम हुआ है अवध नारायण,सतीष शर्मा राम गोपाल,राम शंकर,मनोज अग्रवाल,शैल कुमारी,राम श्री,सुमन बाजपेई, महेश चन्द्र,जय शंकर शुक्ला,मो कलाम,शिव शंकर,रवि चौरसिया, ओमप्रकाश, सैकड़ों पीड़ित ग्राहक उपस्थित रहें

कानपुर से एमएस यादव की रिपोर्ट यूपीआजतक

Taza Khabar