February 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी25अगस्त*ऋण जमा अनुपात कम पाए जाने पर डीएम ने बैंकों को लगाई फटकार*

कौशाम्बी25अगस्त*ऋण जमा अनुपात कम पाए जाने पर डीएम ने बैंकों को लगाई फटकार*

कौशाम्बी25अगस्त*ऋण जमा अनुपात कम पाए जाने पर डीएम ने बैंकों को लगाई फटकार*

*डीएम ने की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक*

*विभिन्न योजनाओं के ऋण आवेदनों को लम्बित न रखा जाय स्वीकृत ऋण आवेदनों को तत्काल ऋण वितरित किया जाए*

*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों के साथ उदयन सभागार में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक की गई बैठक में जिलाधिकारी ने ऋण जमानुपात की समीक्षा के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया एवं पंजाब नेशनल बैंक का अन्य बैंको के सापेक्ष ऋण जमानुपात कम पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए कार्ययोजना बनाकर सुधार लाने के निर्देश दिये उन्होंने कृषि किसान क्रेडिट कार्ड मत्स्य पालन किसान क्रेडिट कार्ड एवं पशु पालन किसान क्रेडिट कार्ड मंे लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने के निर्देश दिये तथा सम्बन्धित अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष आवेदन बैंकों को प्रेषित करने तथा बैंक अधिकारियों को आवेदनों को समय से निस्तारित करने के निर्देश दिये जिलाधिकारी ने सभी बैंकों के अधिकारियों से कहा कि विभिन्न योजनाओं के ऋण आवेदनों को लम्बित न रखा जाय तथा स्वीकृत ऋण आवेदनों को तत्काल वितरित कर दिया जाय। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऋण आवेदनों को अनावश्यक अस्वीकृत न किया जाय, इस पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को अपने विभाग से सम्बन्धित लक्ष्य के सापेक्ष ऋण आवेदनों को बैंको को प्रेषित करने के निर्देश दिये। उन्होंने ओडीओपी की समीक्षा के दौरान उपायुक्त उद्योग से कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री की महत्वाकॉक्षी योजना है इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय तथा लक्ष्य के सापेक्ष आवेदन बैंको को प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय जिलाधिकारी ने पं0 दीनदयाल स्वरोजगार योजना की समीक्षा के दौरान वर्ष-2022-23 में लक्ष्य 1340 के सापेक्ष केवल 312 आवेदनों को बैंको को प्रेषित करने पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि एडीओ (समाज कल्याण) को निर्देशित किया जाय कि और अधिक आवेदनों को बैंको प्रेषित कर प्रगति लायें, अन्यथा सख्त कार्यवाही की जायेंगी। उन्होंने एलडीएम से कहा कि आकॉक्षात्मक विकास खण्ड मंझनपुर एवं कौशाम्बी में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना एवं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना आदि का शत-प्रतिशत संतृप्त किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बाबा साहब अम्बेडकर पुरस्कार प्रोत्साहन योजना, स्वयं सहायता समूह, मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना सहित आदि योजनाओं के तहत ऋण आवेदनों पर की गई कार्यवाही की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा0 रवि किशोर त्रिवेदी एवं जिला विकास अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें

 

Taza Khabar