पंजाब 22 अगस्त *8 चोरी के मोटरसाईकिल सहित चोर काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 22 अगस्त (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह संह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ अबोहर-2 के प्रभारी सज्जन सिंह, हैडकांस्टेबल सिकंदर पाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने मनदीप सिंह उर्फ मन्नु पुत्र सुरजीत सिंह वासी पक्का सीडफार्म को चोरी के 8 मोटरसाईकिल सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को आज न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी सज्जन सिंह ने बताया कि आरोपी से बारीकी से पूछताछ की जायेगी। मामले कीजांच जारी है।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
दिल्ली24अप्रैल26*AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, “भाजपा का ऑपरेशन लोटस और राजनीति का खेल
पटना 24 अप्रैल26*महात्मा सुशील ने दी परमात्मा साक्षात्कार की सूक्ष्म साधना पद्धति : माँ विजया
अयोध्या24 अप्रैल26*विश्वकर्मा ब्रिगेड के पदाधिकारियों द्वारा डीएम के माध्यम से राज्यपाल जी को दिया गया ज्ञापन