औरैया 21 अगस्त *मालगाड़ी की चपेट में आने से किशोर की मौत*
*डीएफसी के किनारे खुली जाली बनी हादसे का कारण*
*जाली खुली होने के कारण हो चुके हैं कई हादसे*
*औरैया।* डीएफसी ट्रैक पर कंचौसी रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर ढाई बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शिवम पुत्र मोहनलाल निवासी बेसोली थाना अछल्दा किशोर की कानपुर की ओर जा मालगाड़ी की चपेट में आ गया जिससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।सुबह ट्रैक पर कबाड़ा बीन रहा था।दोपहर में कबाड़ा बीनने के लिए डीएफसी द्वारा लगाई गई कटी जाली पारकर रेलवे स्टेशन पर जा रहा तभी इटावा से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। ट्रैक के किनारे लगी जाली कटी होने से रेलवे स्टेशन पर कई हादसे हो चुके हैं।लोगो ने जाली बन्द करने की शिकायत कई बार डीएफसी के अधिकारियों से कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नही की गई है।चौकी इंचार्ज अविनाशचंद्र ने बताया किशोर ट्रैक पर कबाड़ा बीनने जा रहा था मालगाड़ी की चपेट में आने मौत हो गई है।शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

More Stories
मिर्ज़ापुर22फ़रवरी26*इनरव्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर विंध्या द्वारा डीसी विजिट का गरिमामय आयोजन संपन्न
मिर्ज़ापुर 22फ़रवरी26*ई रिक्शा चालकों को जागरूक किया गया और गिफ्ट दिया गया
मिर्ज़ापुर 22 फ़रवरी 26*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का किया गया भव्य आयोजन