पंजाब 12 अगस्त *चैक बाऊंस के केस में दो वर्ष की कैद व 2 लाख 40 हजार रूपये हर्जाने की सजा
अबोहर, 12 अगस्त (शर्मा/सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश मैडम जसप्रीत कौर की अदालत में 2 लाख 40 हजार चैक बाऊंस के आरोपी महिला अनीता रानी पत्नी शगन लाल छाबड़ा वासी गली नं. 4, नानक नगरी अबोहर के वकील ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर शिकायतकर्ता रवि कुमार पुत्र शीशपाल वासी गली नं.6, पटेल पार्क अबोहर के वकील संदीप बजाज ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट संदीप बजाज की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए महिला अनीता रानी पत्नी शगन लाल छाबड़ा वासी गली नं. 4 नानक नगरी अबोहर को दो लाख 40 हजार चैक बाऊंस के मामले में दोषी करार देते हुए दो वर्ष की कैद व 2 लाख 40 हजार रूपये हर्जाने की सजा सुनाई। मिली जानकारी अनुसार रवि कुमार को 2 लाख 40 हजार रूपये का चैक अनीता रानी ने दिया था। चैक बाऊंस होने के बाद रवि कुमार ने अपने वकील संदीप बजाज के माध्यम से अनीता रानी के खिलाफ केस दायर किया था।
फोटो:5, शिकायतकर्ता रवि कुमार
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मुजफ्फरनगर 6 अक्टूबर 26* पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, तमंचा और बाइक बरामद,,,
जम्मू कश्मीर 6 अक्टूबर 26*जम्मू-कश्मीर से 150 बांग्लादेशी डिपोर्ट, एयरफोर्स के विमान से बागडोगरा भेजे गए; 7 अक्टूबर को फिर कार्रवाई संभव*
नई दिल्ली 6 अक्टूबर 26*“मैं ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के विरोध में हूं” —* अभिषेक मनु सिंघवी