पंजाब 12 अगस्त *टिबियां दा पुत वेलफेयर सोसायटी का गठन
अबोहर, 12 अगस्त (शर्मा/सोनू): महरूम गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की सोच पर पहरा देते हुए इलाके के बुद्धिजीवियों व गणमान्यों की ओर से शुक्रवार को टिबियां दा पुत वेलफेयर सोसायटी का गठन किया गया है। इस संबंधी शुक्रवार को हनुमानगढ़ रोड़ पर स्थित एक होटल पर आयोजित पत्रकारावार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजा कुंडल को प्रधान, सतनाम सिंह को उपप्रधान, कविंदर हेयर को सचिव, गुरमीत सिंह को कोषाध्यक्ष, अर्शदीप सिंह पीआरओ, गुरलाल बराड़ सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। सोसायटी केे पदाधिकारियों ने कहा कि जल्द ही सिद्धू मूसेवाला केे माता-पिता से मुलाकात की जाएगी और उनका आशीर्वाद लेकर सोसायटी के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। सोसायटी पदाधिकारियों ने कहा कि पंजाब को हराभरा बनाने के लिए सोसायटी की ओर से पंजाब केे सभी 23 जिलों में एक-एक पौधे लगाए जाएंगे। इसकेे अलावा दीन-दुखियों की सेवा, ब्लड बैंक, जरूरतमंद लड़कियों की शादी, जरूरतमंदों की सहायता सहित अन्य समाजसेवी कार्य किए जाएंगे। समाजसेवा केे कार्यों के लिए बुद्धजीवियों व समाजसेवी लोगों का पैनल बनाया गया है, जिससे गाईडेंस लेकर इस दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के जो सपने अधूरे रह गए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। सोसायटी पदाधिकारियों ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब का नाम वल्र्ड लेवल पर रोशन किया है। इस अवसर पर सोसायटी का पोस्टर भी रिलीज किया गया।
फोटो:6, पोस्टर रिलीज करते सोसायटी के सदस्य।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली11अगस्त26*आयुष्मान भारत के नियमों का उल्लंघन करने वाले 2359 अस्पतालों को लिस्ट से हटाया, 1200 अस्पताल निलंबित*
New Delhi 11 August 2026*Today TODAYS TOP NEWS*
नई दिल्ली11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*