पंजाब12अगस्त*फाजिल्का के सीनियर सैशन जज ने 420 के मामले में बहन भाई की जमानत मंजूर की
अबोहर, 11 अगस्त(शर्मा/सोनू): जिला फाजिल्का के सीनियर सैशन जज मैडम जतिंद्र कौर की अदालत में 420 के आरोपी महिला बबिता रानी व भाई लालचंद के वकील कंवरसैन चैम्बर नं. 298 अबोहर ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर सरकारी वकील तथा पुलिस द्वारा अपनी दलीलें पेश की गई। सीनियर सैशन जज मैडम जतिंद्र कौर ने एडवोकेट कंवर सैन की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए 420 व अन्य धाराओं में पकड़े गए भाई लालचंद व महिला बबिता की जमानत याचिका मंजूर की। इसी मामले में उसकी माता की पहले ही जमानत मंजूर हो चुकी है। मिली जानकारी अनुसार राजीव कुमार पुत्र कैलाश चंद्र नई आबादी ने फाजिल्का के एसएसपी को एक प्रार्थना पत्र लिखकर मांग की थी कि बबीता रानी व उसका भाई व अन्य उसे बलात्कार के केस में झूठा फंसा कर उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच की। क्राईम एंड वूमैन सैल की मैडम रूपिंद्र कौर व डीएसपी हैडचटर द्वारा जांच की गई। राजीव कुमार के खिलाफ दर्ज मुकदमा खारिज किया गया है उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में मुकदमा नं. 47, 11.06.22 भांदस की धारा 420, 384, 388, 389, 506, 120बी के तहत बबीता रानी पुत्री राम कुमार, लालचंद पुत्र राम कुमार व सुनीता रानी पत्नी लालचंद वासी गली नं.5, नहिरा कालोनी गंगानगर राजस्थान के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो:2, लालचंद व बबिता रानी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
नई दिल्ली 21 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्Yचांग – मुख्यांश ..*
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*