पंजाब12अगस्त*गांव झोरडख़ेड़ा में पति-पत्नी का कत्ल, तीन घंटे में आरोपी बलदेव सिंह काबू
अबोहर, 11 अगस्त(शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह, एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना देहाती विभोर शर्मा ने बताया कि गांव झोरडख़ेड़ा में प्रेम संबंध के चलते बलदेव सिंह पुत्र कपूर सिंह ने प्रमोद सिंह पुत्र चानन सिंह उसकी धर्मपत्नी सुखदीप कौर पत्नी पुरूषोत्तम सिंह को बेहरहमी से कत्ल कर दिया। कत्ल की रंजिश यह है कि बलदेव सिंह की पत्नी के प्रमोद सिंह से संबंध बताए जा रहे हैं जिसके चलते बलदेव सिंह ने प्रमोद को मौत के घाट उतार दिया इस दौरान प्रमोद की पत्नी की आंख खुलने पर उसे भी मौत के घाट उतार दिया। बलदेव सिंह पौड़ी लगाकर प्रमोद के घर में घुसा था। एसएसपी भूपिंद्र सिंह ने बताया कि कत्ल के आरोपी बलदेव सिंह पुत्र कपूर सिंह वासी झोरडख़ेड़ा को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी को आज न्यायाधीश की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार जगजीत सिंह उर्फ जग्गा पुत्र सुच्चा सिंह वासी झोरडख़ेड़ा के बयानों पर मुकदमा नं. 83, 11.08.2022 भांदस की धारा 302, 34आईपीसी के तहत बलदेव सिंह पुत्र कपूर सिंह वासी झोरडख़ेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:1, जानकारी देते एसएसपी व अन्य अधिकारी, आरोपी बलदेव सिंह व मृतक।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
हरिद्वार, 12 अगस्त 2026*हरियाली अमावस्या पर हरिद्वार में विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
पूर्णिया बिहार 12 अगस्त 26, 12 सितंबर को पूर्णिया में लगेगी तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत
लखनऊ12अगस्त26* छात्रों और विश्वविध्यालय प्रशासन के बीच 56 दिनों से चला आ रहा गंभीर गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है।