पंजाब09अगस्त*ओवरडोज नशा पिलाकर कर दोस्त को मौत के घाट उतारने वाले युवक पर मामला दर्ज
अबोहर, 8 अगस्त (शर्मा/सोनू): थाना बहाववाला के प्रभारी सबइंस्पैक्टर रविंद्र शर्मा, एएसआई सुरिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी द्वारा दोस्त विक्की को घर से बुलाकर लवप्रीत उर्फ बलविंद्र सिंह वासी ढिप्पांवाली ने ओवरडोज नशा देकर विक्की को मौत के घाट उतार दिया था। इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक विक्की के भाई मनोहर लाल पुत्र काशीराम वासी भागू के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 82, 7.08.22, भांदस की धारा 304 के तहत लवप्रीत पुत्र बलविंद्र सिंह वासी ढिप्पांवाली के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विक्की का कल शाम पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। डीएसपी विभोर शर्मा ने बताया कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। आरोपी लवप्रीत को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पार्टी द्वारा छापेमारी जारी है। उन्होंने सरपंचों पंचों से अपील की है कि यदि आपके इलाके में कोई नशे बेचने का काम करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें ताकि युवाओ को नशों से बचाया जा सके।
फोटो: 3 मृतक व पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
फर्रुखाबाद28अप्रैल26*मोदी की रैली में लगे बी डी ओ एवं सचिव , आवाम परेशान: एन डी पी एफ
लखनऊ28अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
पूर्णिया बिहार 28 अप्रैल 26 *पूर्णिया में 3 करोड़ का बैंक घोटाला: खाताधारकों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर काटा बवाल*