कानपुर01अगस्त*संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
शिवराजपुर गांव के बगीचे में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव लटकता देख ग्रामीणों में सनसनी सी फेल गई थी।
सोमवार शाम को शिवराजपुर क्षेत्र के बैरी गांव समीप एक बगीचे में नीम के पेड़ से एक युवक का शव फंदे से लटकता देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई थी वहीं ग्रामीणों ने शिवराजपुर थाना को सूचना दिया था जिसपर शिवराजपुर थाने की मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर के कब्जे में ले लिया था
शिवराजपुर थाना अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि युवक की पहचान शिवराजपुर कस्बे के अंबेडकरनगर पाठकपुर गांव निवासी राजेश पुत्र भजनलाल 38 वर्ष के रूप में हुई है शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तहरीर मिलने पर कार्यवाही को अमल में लाया जाएगा।

More Stories
हरिद्वार 26 नवम्बर 26*कुंभ में संतों और आश्रमों को निशुल्क भूमि-सुविधाएं देने की मांग
मुरादाबाद 26 नवम्बर 26*कांठ की सियासत में नई हलचल! पूर्व विधायक अनीसुर्रहमान सैफी AIMIM में शामिल,
पुणे 26 नवम्बर 26*पुणे पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.25 करोड़ रुपए के गांजे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, एसयूवी भी जब्त*