बाराबंकी31जुलाई*पूर्व मंत्री गोप ने विधिवत पूजा अर्चना कर दूध और जल का अभिषेक किया*
मेराज अहमद
बाराबंकी उत्तर प्रदेश
आज दिनांक 31 जुलाई 2022 को जनपद बाराबंकी के अन्तर्गत ग्राम मजीठा में नाग देवता मन्दिर पर पहुंच कर समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप जी ने नाग देवता के दर्शन किए।और विधिवत पूजा अर्चना कर उन्हें दूध और जल का अभिषेक किया।पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप जी प्रत्येक वर्ष नाग देवता मंदिर पर दर्शन करने पहुंचते हैं सपा सरकार रहते हुए पूर्व मंत्री ने मजीठा में विकास के कई कार्य किए मन्दिर परिसर का सुंदरीकरण तथा जीर्णोद्धार के शासन से धन मुहैया कराया था,मजीठा में ग्रामीण पाइप पेयजल योजना के अन्तर्गत पानी की टंकी को भी लगवाया था।पूर्व मंत्री अरविंद गोप जी के पहुंचते ही मेला कमेटी ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।पूर्व मंत्री ने कहा अभी भी मन्दिर परिसर में बहुत कार्य बाकी है।सरकार को चाहिए कि इसका संज्ञान ले और योजना बनाकर विधिवत कार्य कराए।ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठनाई का सामना न करना पड़े।
इस मौके पर मौजूद लोगों में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व कोआपरेटिव चेयरमैन धीरेन्द्र कुमार वर्मा,नसीम कीर्ति, इंतिखाब आलम नोमानी, हशमत अली गुड्डू,प्रधान मजीठा,अशोक वर्मा,तथा मेला कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी का प्रदान किया गया डमी चेक*
मथुरा 28 फरवरी 26,*सोशल मीडिया के माध्यम से ब्रज की होली को बदनाम करने के संबंध में*