औरैया27जुलाई*अतिक्रमण हटाने के लिए दो दर्जन से अधिक दुकानों पर नोटिस चस्पा किये गये*
*कंचौसी,औरैया।* कस्बा के नहरपुल पर अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पंचायत सक्रिय हो गया है। एक सप्ताह पहले तहसील डेरापुर व नगर पंचायत कंचौसी के अधिकारियों ने कंचौसी दिबियापुर कैनाल रोड पर अतिक्रमण किये दुकानदारों को हटाया था, जिसको लेकर सोमवार को दुकानदारों ने तहसील प्रशासन व नगर पंचायत के खिलाफ बिना नोटिस दिए कब्जा हटाने को लेकर प्रदर्शन भी किया था, बुधवार शाम नगर पंचायत लिपिक बृजेश राजपूत ने दो दर्जन से अधिक दुकानों पर नोटिस चस्पा कर दिया है। नोटिस में अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को तीन दिन तक का समय दिया गया है। इसके बाद नगर पंचायत खुद अतिक्रमण हटाएगा। दरअसल पिछले एक सप्ताह से नगर में अतिक्रमण हटाने को लेकर हलचल मची हुई थी। दुकानदार परेशान है कि दुकानें ध्वस्त होने के बाद कहीं उनकी रोजी रोटी उनके हाथों से न चली जाए। एक तरफ दुकानदारों ने यह जानने की कोशिश शुरू कर दी कि आखिर जमीन कहां तक है क्योंकि स्पष्ट रूप से नोटिस में भी कुछ नहीं लिखा गया है और ना ही सभी दुकानदारों को नोटिस मिली है। ऐसे में दुकानदारों का परेशान होना स्वाभाविक है। नगर पंचायत ईओ सुरेश कुमार ने बताया कि दुकानों पर नोटिस चस्पा किये हैं तीन दिनों का समय दिया गया है।

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*यूपी में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ी।
कानपुर नगर13अगस्त26*पतारा गांव में प्रेग्नेंट दलित युवती की हत्या, गांव किनारे मिला शव*
मथुरा13अगस्त26*एसडीएम सीपी सिंह ने दिव्यांग माँ बाप की चार सन्तानो को गोद लिया।