झाँसी27जुलाई*एक गर्भवती महिला अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे के साथ करेन्ट की चपेट में मौत
मऊरानीपुर (झांसी)। बरसात के मौसम में विद्युत एवं अर्थिंग से बिजली करंट की घटनाएं अधिक होने लगी है। ऐसा ही एक मामला झांसी जिले के टहरौली तहसील के कस्बे में हो गया है। जिसमें एक गर्भवती महिला अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे के साथ छत से वापस आंगन में आते समय करेन्ट की चपेट में आ गई। जानकारी के अनुसार छत से विद्युत की डोरी निकली हुई है जिसमें कट होने के छत पर रखे तारो में करेन्ट दौड़ गया। बताया गया कि वहां पर सोने के बाद सुबह नीचे आ रही थी की अचानक उसका पैर छत पर रखे तारों से टकरा गया। जिससे ग्राम गेवरा निवासी 8 माह की गर्भवती ज्योति तथा उसका डेढ़ वर्ष पुत्र प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि महिला अपने पति के साथ 5 माह से श्यामलाल आर्य (उर्फ मुन्ना) के मकान में किराए से रह रहे थे। घटना के वक्त मृतक का पति हैदराबाद बकरिया बेचने के लिए गया हुआ है। थाना टहरौली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी।
More Stories
मुजफ्फरनगर 6 अक्टूबर 26*शादी की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रक की टक्कर से भीम आर्मी कार्यकर्ता शुभम बावरा की मौत,,
वाराणसी 6 अक्टूबर 26*जनता के सहयोग से बड़ागांव पुलिस ने छिनैती करने वाले एक शातिर बदमाश को पकड़ा,
नई दिल्ली 6 अक्टूबर 26*मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन, राहुल व प्रियंका को हिरासत में लिया गया*