पंजाब27जुलाई*सीआईए स्टाफ अबोहर-2 में लगाए गए पौधे
अबोहर, 26 जुलाई (शर्मा/सोनू): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व पंजाब पुलिस के डीएसपी गौरव यादव ने पंजाब को हराभरा रखने के लिए अभियान चलाया है। जिसके तहत सभी जिलों व थानों के प्रभारियों को पौधे लगाने के निर्देश जारी किये हैं। उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ 2 अबोहर के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई मिलख राज व अन्य पुलिस पार्टी ने अपने स्टाफ में पौधे लगाए। सज्जन सिंह ने कहा कि पौधे हमारे पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इनसे में ऑक्सीजन मिलती है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए और इनकी देखभाल की जिम्मेवारी भी लेनी चाहिए।
फोटो:1, पौधारोपण करते पुलिस कर्मचारी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*यूपी में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ी।
कानपुर नगर13अगस्त26*पतारा गांव में प्रेग्नेंट दलित युवती की हत्या, गांव किनारे मिला शव*
मथुरा13अगस्त26*एसडीएम सीपी सिंह ने दिव्यांग माँ बाप की चार सन्तानो को गोद लिया।