औरैया 22 जुलाई *सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम बीबीएस स्मृति विद्यापीठ का रहा दबदबा*
*औरैया।* शुक्रवार को घोषित सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 व 12 के परिणाम में बीबीएस स्मृति विद्यापीठ के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 12 में छात्र ओरिन पाओ ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की मेरिट में तृतीय स्थान प्राप्त किया व कक्षा 10 के छात्र कृष्णा तिवारी ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12 में सोलह छात्रों व कक्षा 10 के 24 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रबंधक सौरभ भूषण शर्मा व प्रधानाचार्या रमनिक कौर ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की व छात्रों को माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

More Stories
अयोध्या22जून26*भेलसर–सुजागंज मोड़ पर खेल मैदान की भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों में रोष
मथुरा 22 जून 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयाश के अभियोग में वाँछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
बांदा 22 जून 26* आयुक्त सभागार, बांदा में मंडलीय विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।*