औरैया19जुलाई*स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न*
*औरैया 19 जुलाई 2022* – जिलाधिकारी प्रकाश चंद श्रीवास्तव ने विकास भवन सभागार में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार वितरण समारोह वर्ष 2022 में ग्राम प्रधानों व संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि स्वच्छता जीवन के लिए अति आवश्यक है। इस संबंध में सभी को जागरूक होना होगा, तभी बीमारियों से बचा जा सकता है। सफाई स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, इसलिए सभी को स्वच्छता अपनानी चाहिए। उक्त अवसर पर जनपद के ऐसे 30 विद्यालयों को चयनित किया गया, जो सफाई के संबंध में निरीक्षण के दौरान प्रथम पंक्ति में रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

More Stories
मथुरा 13 अगस्त 26* 01 अभियुक्त को 04 कूटरचित आधार कार्ड व 02 मोबाइल व 04 सिम वी0आई0 कम्पनी सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 13 अगस्त 26*हरियाली तीज:- बरसाना राधा रानी मंदिर में व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने की समन्वय गोष्ठी*
मुम्बई13अगस्त26*पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरूद्वारे में कृपाण से हमला, इंस्पेक्टर भी चोटिल*