पंजाब 16 जुलाई *साढ़े 3 क्विंटल पोस्त सहित गाड़ी बरामद, आरोपी मौके से फरार
अबोहर, 16 जुलाई (शर्मा/सोनू) : फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुबेग सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी गुरविंद्र कुमार, पटीसदीक प्रभारी मनजीत सिंह व अन्य टीम ने सीतोगुन्ना के नजदीक नाकाबंदी कर रखी थी कि सामने से एक पिकअप बलैरो कैम्पर राजस्थान की ओर से आती दिखाई दी। शक के आधार पर रूकने का इशारा किया तो गाड़ी भगा ली। पुलिस ने पीछा किया तो मौके पर पिकअप चालक फरार हो गया। गाड़ी में से साढ़े 3 क्विंटल पोस्त बरामद हुआ। डीएसपी अबोहर सुबेग सिंह की उपस्थिति में माल बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना बहाववाला में मुकदमा नं. 72, 15.07.22, भांदस की धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। डीएसपी सुबेग सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान हो चुकी है। जल्द उसे काबू किया जायेगा। मामले की जांच जारी है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ २३ जून २६ * UP के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर:
लखनऊ २३ जून २०२६ * समाजवादी पार्टी की नींद उड़ी’, मायावती ने बताया- BSP ब्राह्मणों को क्यों बना रही उम्मीदवार?
रोहतास २३ जून २०२६ * सासाराम सर्किट हाउस में भावुक पल: डीएम उदिता सिंह को दी गई विदाई, दीपक कुमार मिश्रा ने संभाली कमान | अधिकारियों ने किया स्वागत