औरैया16जुलाई*आयोग से आये बृजेन्द्र ने संभाला प्रधानाचार्य का चार्ज*
*दिबियापुर,औरैया।* असेनी स्थित जनता इंटर कालेज में आयोग द्वारा चयनित प्रधानाचार्य बृजेन्द्र कुमार दुबे ने प्रधानाचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह विद्यालय के शैक्षिक माहौल को विधार्थियों के अनुकूल बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि साथ आधुनिक शिक्षा पद्धति पर जोर दिया जायेगा। कालेज में हर हालत में अनुशासन को कायम रखा जायेगा। किसी को बिना ड्रेस के विद्यालय में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस मौके पर प्रबंधक डॉ महेंद्र कुमार तिवारी, रामधन गौतम व समस्त स्टॉप ने स्वागत किया।
More Stories
कानपुर नगर 7 अक्टूबर 26*जल्दबाजी और जल्द राहत पाने के चलते बवासीर की सिकाई हो सकती थी जानलेवा,
लखनऊ 7 अक्टूबर 26**मौसम तेजी से बिगड़ने की गंभीर चेतावनी*
सुल्तानपुर 7 अक्टूबर 26*बल्दीराय तहसील में 32 लेखपालों के कार्यक्षेत्र बदले*