औरैया 12 जूलाई *दबंगो ने दो युवकों से मारपीट कर नकदी व चेन छीनी*
*शोर सुनकर आई बहन के साथ भी मारपीट*
*औरैया।* दिबियापुर में फफूंँद स्टेशन से अपने भतीजे को लेकर आ रहे युवक को गांव के ही कुछ दबंगो ने रोक लिया। आरोप है कि दबंगो ने दोनो के साथ मारपीट कर 25 हजार नकद व सोने की चेन छीन ली। जब युवक की बहन पहुंची तो दबंगो ने उसके साथ भी मारपीट और अभद्रता की। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
दिबियापुर में फफूंँद स्टेशन से अपने भतीजे को लेकर आ रहे युवक को गांव के ही कुछ दबंगो ने रोक लिया। आरोप है कि दबंगो ने दोनो के साथ मारपीट कर 25 हजार नकद व सोने की चेन छीन ली। जब युवक की बहन पहुंची तो दबंगो ने उसके साथ भी मारपीट और अभद्रता की। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।गांव गौरी गंगा प्रसाद निवासी पूजा देवी पुत्री स्व. ओम प्रकाश ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई अपने भतीजे उमाकांत को लेने स्टेशन गया था। गांव लौटते समय गांव के ही कुछ दबंगों ने दोनों को रोक लिया और गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडो से पीटा और 25 हजार की नकदी व सोने की चेन छीन ली। शोर सुनकर जब वह पहुची तो दबंगो ने उसके साथ भी मारपीट की और अभद्रता की। उसने 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले दबंग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। पीड़िता ने दिबियापुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

More Stories
बांदा16 अगस्त 26*स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति, सेवा और संवेदना का संदेश
बांदा 16 अगस्त 26*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह*
पूर्णिया बिहार 16 अगस्त26 बायसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु तस्करी करते 3 तस्कर गिरफ्तार, 10 गायें बरामद*