[7/12, 20:03] +91 99191 96696: *छेड़खानी का विरोध करने पर मां बेटी को पीटा*
*कौशाम्बी* चरवा थाना क्षेत्र के सिरियावा कला गांव में सोमवार की शाम लगभग 7:30 बजे एक नाबालिग बालिका घर पर अकेली मौजूद थी उसकी मां अप्पे वाहन चलाकर परिवार का जीविकोपार्जन करती है अकेले बालिका को देखकर पड़ोसी युवक मंसूर घर में घुस आया और बालिका से छेड़खानी करने लगा बालिका ने हो-हल्ला मचाया तब युवक घर से भाग गया तब बालिका की इज्जत बच सकी शाम को जब उसकी मां घर वापस लौटी तो बालिका ने पूरी बात बताई बालिका की मां जब अपने वाहन लेकर शाम को वापस लौटी तो उसे देख कर छेड़खानी करने वाला युवक मंसूर अपने चार अन्य साथियों बबलू पुत्र नन्हे खुशनुमा पत्नी बबलू साहबजादे पुत्र हियात फिरोज बेगम पुत्र साहबजादे के साथ बालिका के घर पहुंच गया और मां बेटी को गाली गलौज करते हुए लात घूसों से बेरहमी से पीटा है जिससे मां बेटी दोनों को चोटें आई हैं मामले की शिकायत पीड़ित महिला ने चरवा थाना पुलिस ने किया है
[7/12, 20:03] +91 99191 96696: *50 दिन बीते नहीं खाली हो सके 11 पंचायत भवन*
*डीपीआरओ ने पंचायत भवन खाली कराने के लिए तीनों एसडीएम को 23 मई को लिखा था पत्र*
*पंचायत भवन सामुदायिक शौचालय और सामुदायिक भवन में अवैध कब्जे के मामले में कहीं अधिकारियों की भूमिका सवालों में तो नहीं*
*पश्चिम शरीरा कौशाम्बी* सरकारी संपत्तियों में कब्जा किए जाने के मामले में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है तालाब की जमीन मरघट ऊसर बंजर नवीन परती कब्रिस्तान शत्रु संपत्तियों की जमीनों में कब्जे के मामले तो आम बात हो गई है लेकिन अब सरकार के बने हुए भवन पर कब्जे शुरु हो गए हैं सरकारी जमीन को खाली कराने में राजस्व महकमा पूरी तरह से लापरवाह बना हुआ है उसी तरह से अब सरकारी भवन के कब्जे के मामले में अधिकारी गंभीर नहीं है सरकार के नुकसान को लेकर अधिकारियों की इस लापरवाही तमाम कहानी बयां कर रही है लेकिन उसके बाद भी अधिकारी सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं दिखाई पड़ रहे हैं जिले में पंचायत भवन सामुदायिक भवन और सामुदायिक शौचालय में भी कब्जे हो चुके हैं केवल पत्रावलियों में आदेश जारी कर खाली कराए जाने का अधिकारियों द्वारा ढकोसला हो रहा है जिससे कब्जा धारकों के हौसले बुलंद हैं
सरसावा विकासखंड क्षेत्र के धवाडा गांव में बने पंचायत भवन में कई वर्षों पूर्व कब्जा करने के बाद टेन्ट हाउस खोल लिया गया है पंचायत भवन को खाली कराने के लिए औपचारिकता ही निभाई जा रही हैं जिससे पंचायत भवन नहीं खाली हो सका है 23 मई को जिला पंचायत राज अधिकारी ने तीनों उप जिला अधिकारी को पत्र लिखकर जिले के पंचायत भवन सामुदायिक भवन सामुदायिक शौचालय सहित कुल 11 सरकारी संपत्तियों को खाली कराने के लिए पत्र जारी किया था इस पत्र को जारी हुए 50 दिन बीत चुके हैं लेकिन 11 सरकारी संपत्तियां जिले के 3 एसडीएम नहीं खाली करा सके हैं जिससे अधिकारियों की कार्यक्रम के निष्ठा का अंदाजा लगाया जा सकता है
कौशांबी विकासखंड क्षेत्र के राक्सवारा स्थित सामुदायिक भवन में भी दुर्गा प्रसाद मौर्य ने कब्जा कर लिया है इस सामुदायिक भवन को खाली कराने में भी अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं कौशांबी विकासखंड क्षेत्र के जुगराजपुर और गौहानी के पंचायत भवन में भी शिव शंकर और ईश्वर दीन शुक्ला ने कब्जा कर लिया है लेकिन यह दोनों पंचायत भवन भी कब्जा हो जाने के बाद नहीं खाली हो सका है जब सरकारी संपत्तियों पर कब्जे के मामले में अधिकारी इतने लापरवाह है तो आम जनता की जमीनों में विवाद के निस्तारण में अधिकारी कितने गंभीर होंगे इसका अंदाजा लगाया जा सकता है
मूरतगंज विकासखंड क्षेत्र के बलकरनपुर के पंचायत भवन में भगवती प्रसाद ने कब्जा कर रखा है लेकिन इसको भी खाली कराने में प्रशासन के हाथ-पांव फूल रहे हैं नेवादा विकासखंड क्षेत्र के चकपिन्हा गांव के पंचायत भवन में सीताराम घारूपुर के पंचायत भवन में राजेंद्र प्रसाद रसूलपुर टप्पा के पंचायत भवन में मानसिंह और सेवढा के पंचायत भवन में यूनानी चिकित्सालय का कब्जा है गोविंदपुर के पंचायत भवन में भी अवैध कब्जा है इतना ही नहीं बरियावा के सामुदायिक शौचालय में पूर्व प्रधान ने कब्जा कर लिया है जांच में इस बात का खुलासा हो चुका है डीपीआरओ ने तीनो एसडीएम को पत्र लिखकर खाली कराने के लिए कहा है लेकिन उसके बाद भी अवैध कब्जे के शिकार पंचायत भवन सामुदायिक भवन और सामुदायिक शौचालय खाली नहीं हो सके हैं
[7/12, 20:03] +91 99191 96696: *जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के सम्बन्ध में एडीएम ने की बैठक*
*कौशाम्बी* अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय द्वारा सम्राट उदयन सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के सम्बन्ध में बैठक की बैठक में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह ने बताया कि जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद का उद्देश्य जनपद के विभिन्न आकर्षणो यथा-पौराणिक, पुरातात्विक, ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण तथा संवर्धन करना। विभिन्न पर्यटन एवं सांस्कृतिक स्थलों को प्रमुख स्थलों से जुडें व्यक्तियों, कलाकारों एवं स्थानीय समुदाय के आर्थिक विकास प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रोजगार के साधनों का सृजन करना। सांस्कृतिक धरोहरों एवं परम्पराओं को अक्षुण्ण बनाए रखना। जनपद के विभिन्न विशेषज्ञों को पर्यटन विकास कार्यक्रमों सांस्कृतिक गतिविधियों से जोडना जागरूक करना एवं प्रचार व प्रोत्साहन करना तथा पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास में होने वाले गतिरोध समस्या का चिन्हीकरण करते हुए उनका समाधान कराना। जनपद में पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास हेतु वातावरण तैयार करना तथा पर्यटन एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में दिशा-निर्देश प्रदान करना। शासन से समय-समय पर प्राप्त दिशा-निर्देशों, शासनादेशों का क्रियान्वयन एवं अनुपालन कराना। पर्यटन संम्भावनाओं से परिपूर्ण स्थलों के पर्यटन विकास तथा मूर्त एवं अमूर्त कलाओं के विकास हेतु कार्य योजना तैयार करना। पर्यटन सांस्कृतिक विकास हेतु प्रचलित नीतियों को लागू करना तथा इसकों बेहतर बनाये जाने हेतु परिपक्व सुझाव प्राप्त कर अमल में लाना। अन्य प्रदेशों व जिलों में पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास से जुडें कार्यो एवं आयोजनों पर चर्चा करना एवं तदनुसार जनपद स्तर पर क्रियान्वयन हेतु प्रयास करना आदि कार्य किया जाना है अपर जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर आवश्यक कार्यवाही करने के दिर्देश दिये।
[7/12, 20:03] +91 99191 96696: *युवक को उठा ले गए किन्नर*
*कौशांबी* चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव निवासी दरबारी लाल पुत्र दुबरी लाल ने चरवा पुलिस को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके लड़के मिश्रीलाल को 8 जुलाई को मनौरी बाजार से बहला-फुसलाकर पड़ोस में रहने वाले किन्नर मुस्कान उर्फ चांदनी कानपुर उठा ले गई है फोन पर बात होने पर किन्नर मुस्कान ने कहा कि 2 दिन बाद लड़का के लेकर गांव आ जाऊंगा लेकिन उसके बाद किन्नर का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया है किन्नर का मोबाइल स्विच ऑफ होने से उससे संपर्क नहीं हो जिससे परिजन परेशान हो गए हैं बालक के गायब होने पर उसके परिजनों ने मामले की तहरीर चरवा पुलिस को दी है

More Stories
श्रीगंगानगर3मई26*विधायक द्वारा अधिवक्ताओं को अपराधी बताना निन्दनीय कृत्य है : एड. राजेश भारत, IDP*
नैनीताल3मई26*हाथी के हमले के बाद वन विभाग ने किया अलर्ट जारी,जंगल में बढ़ाई गश्त।
मथुरा 3 मई 26*हत्या के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया ।*