कन्नौज12जुलाई*संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ से लटका मिला*
– *तीन दिन पहले घर से निकला था*
सौरिख (कन्नौज)
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ से लटकता मिला 3 दिन पूर्व घर से निकला था
थाना क्षेत्र के ईजलपुर निवासी टीटू पाल पुत्र सुरेंद्र पाल उम्र 20 वर्ष अपने पिता के साथ दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था पिछले गुरुवार ओए अकेला दिल्ली से घर लौटा शुक्रवार सुबह दस बजे घर से निकल आया उसके बाद घर नहीं पहुंचा आज रविवार शाम चार बजे अपने ही खेत में खड़े चीड़ के पेड़ पर उसका शव लटकते देखा गया वहीं पास में उसकी बहन गायत्री देवी बकरियां चरा रही थी को वहां मौजूद लड़कों ने बताया कि पेड़ पर कोई फांसी पर लटक रहा उसकी सूचना पर ग्रामीण एकत्र हो गए मृतक के पिता दिल्ली में नौकरी कर रहे हैं वही बड़ा भाई टिंकू पानीपत में नौकरी करता है घटना के समय मृतक की मां सरोजनी देवी अपनी बहन के यहां गई हुई है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई क्योंकि सब काफी ऊंचाई पर होने के कारण उतारने के लिए पुलिस रस्सा की व्यवस्था कर रही है मां सरोजिनी देवी का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है

More Stories
पूर्णिया बिहार 23 अप्रैल26 बिहार सरकार राम भरोसे, अफसर-नेता मौज में, जनता बेहाल’:
नई दिल्ली23अप्रैल26: पश्चिम बंगाल व तमिलनाडु में बम्पर वोटिंग-
कौशाम्बी23 अप्रैल26*धर्मराज सिंह इंटर कॉलेज मलकिया की छात्रा अनुभवी सिंह ने बोर्ड परीक्षा में प्राप्त किया दसवां स्थान*