February 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

जोधपुर09जुलाई*2 दिवसीय "हम है सुपर स्टार" कार्यक्रम हुआ आयोजित

जोधपुर09जुलाई*2 दिवसीय “हम है सुपर स्टार” कार्यक्रम हुआ आयोजित

जोधपुर09जुलाई*2 दिवसीय “हम है सुपर स्टार” कार्यक्रम हुआ आयोजित

पश्चिमी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन की ओर से 2 दिवसीय “हम है सुपर स्टार” कार्यक्रम हुआ आयोजित

फाइनल मुकाबले में विजेता बने प्रतिभागियों को आज किया जाएगा पुरष्कृत

जोधपुर। पश्चिमी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के प्रचार मंत्री सुनील टावरी ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन की ओर से 9 व 10 जुलाई से 2 दिवसीय “हम है सुपर स्टार” कार्यक्रम रातानाडा स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित किया जा रहा। ये कार्यक्रम सालासर कॉटन इंडस्ट्रीज की ओर से प्रायोजित किया गया हैं। इस कार्यक्रम को जोधपुर जिला युवा संगठन द्वारा आतिथ्य किया गया । हम है सुपर स्टार कार्यक्रम में एकल नृत्य,ग्रुप नृत्य,एकल गायन,म्यूजिकल,दिव्यांग प्रतिभा प्रदर्शन,कॉमेडी व मिस्टर ओर मिसेज माहेश्वरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। 9 जुलाई को 7 वर्ष से 14 वर्ष जूनियर एकल नृत्य,14 से 40 वर्ष ग्रुप नृत्य,गायन,व 18 से 40 वर्ष तक मिस्टर एंड मिसेज माहेश्वरी,सहित विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम मे अतिथि रतनलाल डागा (अध्यक्ष) पश्चिमी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महासभा,नंदकिशोर शाह (मंत्री) जोधपुर माहेश्वरी समाज,किशनलाल लढ्ढा (उपमहापौर) नगर निगम दक्षिण जोधपुर,शिवप्रकाश बंग सालासर कोटेक्स, इन अतिथियों ने कार्यक्रम से पूर्व भगवान महेश के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। अतिथियों को युवा संगठन के पदाधिकारियों ने भगवान महेश का दुपटटा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर,पाली व जालोर से आये समाज के प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के फाइनल मुकाबले में पंहुचने के चयन को लेकर जजो को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में जज शिवी राजपूत,ऋषि सिसोदिया, भावेश रामावत,अंकिता आंचलिया, ने प्रतिभागियों के बीच हुए मुकाबले में अंक देकर प्रतिभागियों का चयन कर फाइनल तक पंहुचाने का कार्य किया। कार्यक्रम को होस्ट बनाने के लिए एंकर डिंपल माहेश्वरी व हिमांशु ने मंच का संचालन कर प्रतिभागियों का हौसला अफजाई कर उनमे जोश भर दिया। पश्चिमी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष दिनेश राठी ने बताया कि आज शाम को 5 बजे एस एन मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में प्रतिभागियों के बीच फाइनल में पंहुचने को लेकर कड़ा मुकाबला होगा। फाइनल मुकाबले में विजेता बने प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि संदीप काबरा(महामंत्री) अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा,राजकुमार काल्या (राष्ट्रीय अध्यक्ष) अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन व विशिष्ट अतिथियों द्वारा विजेताओं को पुरष्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। पश्चिमी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश राठी,जोधपुर जिलाध्यक्ष अनिल धूत व टीम द्वारा कार्यक्रम को सुंदरता व भव्यता से आयोजित किया गया है। “हम है सुपर स्टार”कार्यक्रम को सालासर कॉटन इंडस्ट्रीज की ओर से प्रायोजित किया गया है।

Taza Khabar